Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कचरा संग्रहण कार्य में आमजन का फीडबैक लेने के लिए फीडबैक सेल का करें गठन, सीएम डैशबोर्ड के साथ भी करें लिंक : नायब सिंह सैनी

शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2025

Last updated on: Apr 25, 2025, 18:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकायों में कचरा संग्रहण कार्य में आमजन का फीडबैक लेने के लिए विभाग द्वारा फीडबैक सेल की स्थापना की जाये।  इस सेल को सीएम डैशबोर्ड के साथ लिंक किया जाये ताकि इस सम्बन्ध में लोगों से फीडबैक लेकर इस कार्य में निरंतर सुधार करते हुए शहरों को और अधिक स्वच्छ और सुन्दर बनाया जा सके।  उन्होंने कहा कि  लोगों के फीडबैक के आधार पर अच्छा कार्य करने वाले निकायों को सम्मानित किया जाएगा तथा कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।मुख्यमंत्री आज यहां शहरी स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।  बैठक में शहरी  स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी उपस्थित थे।

प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सभी नगर निगमों,  नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में एडवांस  टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य किया जाना चाहिए  ताकि लाइव लोकेशन के आधार पर इस कार्य में लगी गाड़ियां और मैनपावर की सटीक जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर इस विषय में टेंडर की समय सीमा समाप्त हो रही हो, वहां पर 15 दिन पहले ही टेंडर संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी की जानी चाहिए ताकि किसी प्रकार का कोई विलंब ना हो।स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सभी कार्यों को गति से आगे बढ़ाया जाए।  

उन्होंने कहा कि हमें मिलकर प्रदेश को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में आगे बढ़ाना है, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं।  उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को भी स्वच्छता के मामले में नंबर एक पर लाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई थी जिसमे सामाजिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों आदि ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की थी।  इस गति को बरक़रार रखने के लिए संबंधित अधिकारी योजना बनाकर कार्य करें ताकि गीता की भूमि कुरुक्षेत्र को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।  उन्होंने कहा कि पिपली गेट पर स्थापित गीता द्वार को और भव्य रूप देने के लिए भी योजना बनाई जाए।बेसहारा गोवंश प्रबंधन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे गोवंश को पकड़ने के बाद उन्हें गौशाला या नंदीशाला में छोड़ते हुए उनकी  क्यूआर कोड के माध्यम से टैगिंग करने संबंधी संभावनाओं को तलाशा जाए ताकि सम्बंधित गोवंश की समस्त जानकारी विभाग के पास उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि सभी शहरों को बेसहारा पशुओं से पूरी तरह से मुक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में म्युनिसिपल एरिया में अगर कहीं भी अवैध कॉलोनी पनप रही है तो सम्बंधित के खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।  

अवैध कॉलोनी काटने वालों पर भारी पेनल्टी लगाने के साथ-साथ उसे तुरंत नोटिस देकर एफआईआर दर्ज करवाने की दिशा में भी कार्य किया जाए। इसके अतिरिक्त, अधिकारी अपने-अपने एरिया में स्लम कॉलोनियों को भी चिन्हित करें ताकि वहां रह रहे  लोगों को फ्लैट बनाकर दिए जा सकें।उन्होंने कहा कि शहरों में दीवार पेंटिंग आदि जैसे सौंदर्यीकरण कार्यों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से करवाने की संभावनाओं को भी तलाशा जाए।  इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना, गोबरधन योजना और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  

बैठक में बताया गया कि हाल में में आयोजित मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल की प्रशंसा करते हुए कहा था कि इस तरह का पोर्टल प्रत्येक राज्य विकसित करे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक श्री पंकज, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, सहित नगर निगमों के आयुक्त, जिला नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Vipul Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD