Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चिड़ियाघर छत्तबीड़ में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से तारबंदी का काम पूरा

सड़की दुर्घटनाओं को रोकने में मिलेगी सफलता

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस ए एस नगर , 24 Apr 2025

Last updated on: Apr 25, 2025, 12:13 IST

चिड़ियाघर छत्तबीड़ में 1.33 करोड़ रुपये की लागत से तारबंदी का काम पूरा कर लिया गया है। इससे सड़की दुर्घटनाओं को रोकने में सफलता मिलेगी। यह विचार वन एवं वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचकक ने आज चिड़ियाघर छत्तबीड़ में प्रकट किये।

इस अवसर पर कुछ और परियोजनाओं का उदघाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इस चिड़ियाघर के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में समय-समय पर बढ़ोतरी करना बहुत ज़रूरी हो जाता है ताकि यहाँ के जीव-जंतुओं और जानवरों की उचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके और यहाँ आने वाले पर्यटकों को भी प्रकृति की विविधता और सुंदरता का एहसास हो सके।

मंत्री ने आगे बताया कि चिड़ियाघर छत्तबीड़ में आने वाले दर्शकों, खासकर स्कूल और कॉलेज के बच्चों में जंगली जीवों के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से, वर्ष 2024-25 के दौरान बर्ड ऑरिएंटेशन सेंटर की पुरानी इमारत का नवीनीकरण करके वाइल्डलाइफ सिनेमा तैयार किया गया है। इस सिनेमा में दर्शकों को वन्य जीव फिल्मे दिखयी जाएगी और एक बार में 25 से 30 दर्शक इस सुविधा का उपयोग करके वन्य जीव फिल्म देख सकेंगे। 

इस सिनेमा में दिखायी जाने वाली वन्य जीवों की फिल्मों के लिए कोई टिकट नहीं लगेगी। गर्मी की ऋतु में पीने के पानी की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए वर्ष 2024-25 में दो ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट्स (एक मुख्य प्रवेश द्वार के नजदीक और दूसरा वॉक-इन-एवियरी के नजदीक) स्थापित किए गए हैं ताकि आने वाले गर्मियों के दिनों में दर्शकों के लिए पीने का पानी मुहैया हो सके। 

इससे पहले चिड़ियाघर छत्तबीड़ में केवल तीन ही ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट्स थे। दो नए ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट्स की स्थापना के बाद अब कुल पांच ड्रिंकिंग वाटर पॉइंट्स हो जाएंगे। इसके अलावा, चिड़ियाघर में मगरमच्छों के पुराने इंनक्लोजर को सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी, नई दिल्ली की गाइडलाइंस के अनुसार आधुनिक बनाने की आवश्यकता थी। 

इसीलिए वर्ष 2024-25 में मगरमच्छ के पिंजरे का आधुनिककरण करके इसे जनता के लिए समर्पित किया जाना है। इस पिंजरे में शीशे के द्वारा दर्शक मगरमच्छों को देख सकेंगे। चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों की मुख्य मांग थी कि चिड़ियाघर में एक गिफ्ट शॉप / सौवेनियर शॉप खोली जाए ताकि दर्शक चिड़ियाघर छत्तबीड़ के लॉगो के बने हुए मोमेंटोज़ की खरीदारी कर सकें जो भविष्य में उनकी यादें बन सकें। 

इस उद्देश्य को लेकर वर्ष 2024-25 के दौरान एक सौवेनियर शॉप स्थापित की गई है जो लोगों के लिए समर्पित की गई है। इस समय चिड़ियाघर छत्तबीड़ में दर्शकों की सुविधा के लिए 28 बैटरी ऑपरेटेड वाहन और 2 ट्रैकलेस टवॉय ट्रेन चल रही हैं, जिनकी पार्किंग और चार्जिंग के लिए कोई शेल्टर नहीं था। वर्ष 2024-25 के दौरान इन बैटरी ऑपरेटेड वाहनों को चार्ज करने और रात में पार्क करने के लिए एक शेड का निर्माण किया गया है जिसमें चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध हैं।

इस मौके पर हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, छत्तबीड़ चिड़ियाघर के फील्ड डायरेक्टर नीरज कुमार, मुख्य वनपाल वन (वन्य जीव) सागर सेतिया आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD