Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत माता के जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम बोले- हरियाणा सरकार परिवार के साथ खड़ी, हमला करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

करनाल , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 13:47 IST

पहलगाम में आंतकियों के हमले में जान गंवाने वाले नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को करनाल की माडल टाउन शिवपुरी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे और विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली  सहित विभिन्न राजनैतिक दलों तथा धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नौ सेना की ओर से सैन्य सलामी दी गई। भारत माता के जयकारों के साथ विनय नरवाल का अंतिम संस्कार किया गया। 

कायरतापूर्ण हमला, मानवता को पहुंचाया नुकसानः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला किया गया है,  जिन्होंने यह हमला किया है, वो बचेंगे नहीं है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे लोग इस प्रकार का कार्य करने का साहस नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विनय नरवाल बहादुर जवान थे, परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। हरियाणा सरकार परिवार के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी परिवार के साथ हैं। हमला करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD