Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

सरकारी स्कूलों के शैक्षिक स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए पंजाब शिक्षा क्रांति ने लाया बड़ा बदलाव-लालजीत सिंह भुल्लर

कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पट्टी के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 02 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से करवाए विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पट्टी , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 12:12 IST

सरकारी स्कूलों के शैक्षिक स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए पंजाब शिक्षा क्रांति बड़ा बदलाव ला रही है और लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से हटाकर सरकारी स्कूलों में दाखिल करवा रहे हैं। इन विचारों का प्रकटीकरण कैबिनेट मंत्री पंजाब स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विधानसभा क्षेत्र पट्टी में पड़ते विभिन्न सरकारी स्कूलों में लगभग 02 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से करवाए विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए किया।इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों की ओर लोगों का यह रुझान मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान द्वारा स्कूलों में लाई गई शिक्षा क्रांति का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार शिक्षा क्रांति के जरिए सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर रही है और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके और सरकारी स्कूलों के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों के बच्चों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करके प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।

स. भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से शिक्षा क्रांति से राज्य के 12 हजार सरकारी स्कूलों में ऐतिहासिक क्रांति की शुरुआत हुई है और आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने राज्य के इतिहास में पहली बार शिक्षा के क्षेत्र में 12 प्रतिशत बजट की वृद्धि करके इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी पूरी करने के लिए करीब 20 हजार अध्यापकों की भर्ती की गई है।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की शिक्षा विरोधी नीतियों के कारण राज्य के सरकारी स्कूल बुरी हालत में पहुंच गए थे और लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को प्राथमिकता देने लगे थे, परंतु जब से आम आदमी पार्टी की सरकार ने कार्यभार संभाला है तब से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को प्राथमिकता क्षेत्र मानते हुए सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है, जिसके चलते सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले में बड़ी वृद्धि हुई है और माता-पिता अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में दाखिल करवा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज सरकारी एलीमेंट्री स्कूल किड़ियां, सरकारी सीनियर सेकेंडरी और एलीमेंट्री स्कूल हरीके, सरकारी हाई स्कूल बू्ह और सरकारी हाई स्कूल किरतोवाल कलां, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल ज्योति शाह और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल जोड़ सिंह वाला में करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर चेयरमैन दिलबाग सिंह संधू, सरपंच इकबाल सिंह सिद्धू हरीके, सरपंच गुरमेज सिंह बू्ह, प्रगट सिंह हरीके, अमरीक सिंह, भूपिंदर सिंह कपड़े वाले, रेशम सिंह, अंग्रेज सिंह, परमजीत सिंह करीर, परमजीत सिंह मुनीम और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूली विद्यार्थी और माता-पिता उपस्थित थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD