Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘आई एम सेफ्टी हीरो’ - सडक़ दुर्घटनाओं में किसानों की सुरक्षा के लिए पंजाब का बड़ा कदम

पंजाब पुलिस और यारा इंडिया द्वारा सडक़ सुरक्षा मुहिम का आगाज

I Am a Safety Hero, AS Rai, Punjab Police, Punjab Road Safety and Traffic Research Centre, PRSTRC, Dr Navdeep Asija
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 11:26 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार सक्रिय पुलिसिंग और लोगों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, पंजाब पुलिस ने यारा इंडिया के सहयोग से बुधवार को यहां पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में विशेष सडक़ सुरक्षा जागरूकता मुहिम ‘आई एम सेफ्टी हीरो’ की शुरुआत की। यह मुहिम पंजाब पुलिस के ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा विंग द्वारा डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर शुरू की गई।अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा ए.एस. राय ने मुहिम की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य कृषि वाहनों, खासकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित सडक़ दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से निपटाना है।

इस दौरान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए रिफ्लेक्टिव सुरक्षा स्टिकर जारी किए गए और साथ ही साल भर जागरूकता अभियानों का समर्थन करने के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई जानकारी, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री भी पेश की गई। यारा साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव कंवर और पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर (पीआरएसटीआरसी) के डायरेक्टर डॉ. नवदीप असीजा भी इस मौके पर मौजूद थे।एडीजीपी ने कहा कि यह सामग्री पंजाब पुलिस के सभी जिलों और कमिश्नरेटों में ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा शिक्षा सेलों में वितरित की जाएगी, जिससे ढांचागत प्रोग्रामिंग के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों और कम्युनिटी सदस्यों तक पहुंच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस विशेष मुहिम की शुरुआत करने के लिए, एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी - खन्ना मंडी - में वीरवार से तीन दिवसीय मॉडल किसान जागरूकता कैंप शुरू होगा, जिसके तहत खन्ना मार्केट कमेटी दफ्तर में एक एयर-कूल्ड जागरूकता बूथ स्थापित किया जाएगा, जिसमें क्लासरूम-शैली की सीटें होंगी और कम से कम 10 केंद्रित जागरूकता सत्र करवाने के अलावा नुक्कड़ नाटक, सेफ्टी गियर वितरण और किसानों, मंडी कर्मियों और ट्रांसपोर्टरों के लिए लाइव प्रदर्शन भी होंगे। कैंप का उद्घाटन सीनियर पुलिस सुपरडेंडेंट (एसएसपी) खन्ना ज्योति यादव करेंगी।सडक़ सुरक्षा, जो अब पंजाब पुलिस के लिए प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है, का हवाला देते हुए, एडीजीपी ए.एस. राय ने कहा कि यह मुहिम रोकथाम शिक्षा और सामुदायिक सम्मिलन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो हमारे किसानों के लिए स्थायी व्यावहारिक बदलाव और सुरक्षित सडक़ों को सुनिश्चित करती है। ‘‘ऐसी पहलें कानून लागू करने वालों, उद्योग और समुदाय के बीच सहयोग को दर्शाती हैं। हमारा दृढ़ विश्वास है कि सामूहिक कार्रवाई से बेहतर और स्थायी परिणाम सामने आएंगे। 

यह मुहिम रोकथाम शिक्षा, भागीदारों की सम्मिलन और व्यावहारिक बदलाव के माध्यम से सुरक्षित पंजाब बनाने के हमारे सपने से मेल खाती है,’’।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017 से 2022 के दौरान, पंजाब में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित 2,048 सडक़ दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिसके परिणामस्वरूप 1,569 मौतें हुईं और मरने वालों में ज्यादातर किसान थे। यह घटनाएं राज्य में सडक़ दुर्घटनाओं से होने वाली सभी मौतों का लगभग 5-6 फीसदी हैं, जिससे ग्रामीण सडक़ सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है।एमडी संजीव कंवर ने किसानों की भलाई के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि ‘आई एम ए सेफ्टी हीरो’ के माध्यम से, हम जीवन बचाने वाले ज्ञान को सीधे तौर पर उन लोगों तक पहुंचा रहे हैं, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस के साथ हमारी भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि यह संदेश समुदाय के हर कोने तक पहुंचे, ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करे और लंबे समय के व्यावहारिक बदलाव को प्रोत्साहित करे,’’।

डॉ. नवदीप असीजा ने कहा कि खन्ना सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य ग्रामीण पंजाब में इस मॉडल को और आगे बढ़ाना है, सडक़ सुरक्षा में स्थानीय भागीदारी और नवाचार को प्रोत्साहित करना है’’।उल्लेखनीय है कि स्टिकर मुहिम और जागरूकता गतिविधियां 28 अप्रैल को काम पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस तक पंजाब भर में जारी रहेंगी। इसके बाद, पंजाब पुलिस के ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा विंग के अधीन ट्रैफिक और सडक़ सुरक्षा शिक्षा सेलों द्वारा एक राज्यव्यापी सडक़ सुरक्षा जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी, जिसमें स्कूल, मंडियां और संवेदनशील ग्रामीण रूट शामिल होंगे।

 

Tags: I Am a Safety Hero , AS Rai , Punjab Police , Punjab Road Safety and Traffic Research Centre , PRSTRC , Dr Navdeep Asija

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD