Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पहलगाम हमला मास्टरमाइंड सैफ़ूला ख़ालिद को मौत के घाट उतारने वाले को देंगे एक करोड़ : वीरेश शांडिल्य

धर्म पूछकर हत्या करने वाले पाक आतंकियों का नामों-निशान मिटाया जाएँ: वीरेश शांडिल्य

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 23 Apr 2025

Last updated on: Apr 24, 2025, 11:10 IST

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने मंगलवार को अंबाला शहर के कालका चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के झंडे को जलाया और भारत माता की जय के नारे लगाए । सभी फ्रंट सदस्यों ने भारतीय तिरंगे हाथ में उठा रखे थे । इस अवसर पर फ्रंट के जम्मू-कश्मीर प्रभारी सुरेंद्र पाल केके, पंजाब प्रभारी मनीष पासी, अशोक कक्कड़, संजीव विक्टर, रवि कुमार, राजन ढींगरा, महेंद्र धीमान, जसविंद्र जस्सी, गौरव शर्मा, भरत सेठ, गुरदेव सिंह, सचिन कुमार, नरेंद्र नरूला, कमल गुलाटी, मनु, दीपक नटराज, संजय लूथरा, रोबिन धीमान, रवि सेठी, तरुण चुघ, राहुल अग्रवाल, सचित, अजय, विजय,राजन,इन्द्र,डिम्पल, विशांत,चरणजीत समेत कई लोग मौजूद रहे । 

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन सोसाइटी के प्रधान सैयद अहमद खान, कारी उजैर इमाम मदीना मस्जिद, इमाम मस्जिद लखी शाह, मोहम्मद सुहैल ने भी एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के प्रदर्शन में शामिल होकर पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले किया व पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की और कराची,इस्लामाबाद व लाहौर में भारतीय तिरंगा लहराने की मांग पीएम मोदी से वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में की । वीरेश शांडिल्य ने इस हमले को कायराना बताते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत की शांति और अखंडता को चुनौती दे रहा है। उन्होंने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सैफुल्ला खालिद और हाफिज सईद को पाकिस्तान में घुसकर मौत के घाट उतारने की मांग की।शांडिल्य ने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजते हुए स्वयं कश्मीर जाकर आतंकियों से लोहा लेने की पेशकश की। उन्होंने कहा उनका जन्म आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए हुआ है। सरकार उन्हें ड्यूटी सौंपे, वह पहलगाम जाकर आतंकियों को खुली चुनौती देंगे । 

उन्होंने कहा कि अब आतंकवादी सिर्फ सुरक्षाबलों को नहीं, बल्कि निर्दोष नागरिकों और पर्यटकों को भी निशाना बना रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। शांडिल्य ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से शहीद पर्यटकों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की।शांडिल्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने और उससे सभी प्रकार के व्यापारिक संबंध समाप्त करने की भी अपील की। उन्होंने कहा नाम पूछकर गोली चलाने वाले पाकिस्तानी आतंकियों का नामो-निशान मिटा दिया जाना चाहिए। अब समय आ गया है कि हम घर में घुसकर आतंकवादियों को मारें।इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पाकिस्तान के खिलाफ जनआंदोलन बनाने का ऐलान किया गया। शांडिल्य ने बताया कि अगले कुछ दिनों में हर जिले में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।

शांडिल्य ने कहा कि वह वीरवार को करनाल में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे और पूरे देश में शहीद पर्यटकों के परिवारजनों से मुलाक़ात करेंगे और जल्द जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग करेंगे ।शांडिल्य ने कहा कि अब आतंकियों के साथ नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा जो आतंकी जिंदा पकड़े जाएं, उन्हें मिट्टी का तेल डालकर ज़िंदा जला दिया जाए। जो मुठभेड़ में मारे जाएं, उन्हें दफनाने के बजाय सार्वजनिक रूप से मिट्टी का तेल डालकर जलाया जाए ताकि आने वाली नस्लें भी सबक लें। अब और ऐसी बर्बरतापूर्वक हमले बर्दाश्त नहीं किया जायेंगे ।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD