Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने किया करनाल में आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

मंत्री श्रुति चौधरी ने केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी जांचा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 23, 2025, 13:15 IST

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज करनाल जिले के झंझाड़ी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्र के विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। बच्चों की उपस्थिति, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड का निरीक्षण किया।

उन्होंने केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी जांचा। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र में साफ-सफाई व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी और बच्चों की संख्या के अनुरूप उचित स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

यहां सुरक्षित वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों की देखभाल और पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। श्रीमती चौधरी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने और उन्हें सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने करनाल में पश्चिमी यमुना नहर पर मिट्टी कटाव को रोकने के लिए चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।  उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों और नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

नहरों में मिट्टी कटाव की समस्या से आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। सरकार इस समस्या को गंभीरता से ले रही है और इसके स्थायी समाधान के लिए हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Karnal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD