Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

युवाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनना चाहिए : ओम बिरला

भारत के युवा नवाचार, विविधता और वैश्विक नेतृत्व की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं : लोक सभा अध्यक्ष

 Om Birla, Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 22 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 22:44 IST

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने युवाओं से सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा लोकतंत्र, अनुसंधान, कानून-निर्माण और प्रौद्योगिकी उन्नयन में शामिल होकर भारत की विकास गाथा में सार्थक योगदान देने का आग्रह किया । 

श्री बिरला ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में “वन इंडिया एण्ड वन वर्ल्ड” विषय के अंतर्गत आयोजित स्टडी ग्रांट अवार्ड्स कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियाँ कीं जिसमे 50 देशों के छात्रों सहित हजारों छात्रों, संकाय सदस्यों, शिक्षाविदों ने भाग लिया। । इस अवसर पर, उन्होंने आर्थिक विकास, सामाजिक समानता, वैश्विक नेतृत्व और स्थिरता के विजन पर आधारित ‘विकसित भारत 2047’ की अवधारणा की बात भी की । 

इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज भारत को पूरी दुनिया में प्रौद्योगिकी, शासन, शिक्षा और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए जाना जाता है, अध्यक्ष महोदय ने छात्रों को दृढ़ संकल्प के साथ चुनौतियों का सामना करने तथा नवाचार, समर्पण और सेवा की भावना के साथ विश्व में भारत की स्थिति को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र नवाचार, विविधता और वैश्विक नेतृत्व की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्री बिरला ने यह भी कहा कि रचनात्मकता, नवाचार, उद्यमशीलता और नैतिक विश्वास की भावना के साथ, हमारे युवा भारत को दुनिया के लिए एक आदर्श देश बना सकते हैं। श्री बिरला ने कहा कि शिक्षा में परम्परा और आधुनिक नवाचार का सामंजस्यपूर्ण समावेश होना चाहिए। उन्होंने प्रौद्योगिकी और समसामयिक ज्ञान प्रणालियों को अपनाते हुए सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित करने के महत्व पर बल दिया । 

उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और आधुनिक तकनीकों को भारत की प्राचीन शैक्षिक परंपराओं में निहित शाश्वत मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। तेजी से बदल रही दुनिया में यह आवश्यक है कि शिक्षा प्रणाली से कुशल प्रोफेशनल के साथ ही सामाजिक रूप से जागरूक ऐसे नागरिक तैयार हों, जो विरासत को महत्व दें और भविष्य को आकार देने के लिए भी सुसज्जित हों। श्री बिरला ने युवाओं में राष्ट्रीय पहचान, वैश्विक दृष्टि और सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना विकसित करने के महत्व पर जोर दिया। 

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू ) को भारत की शैक्षिक प्रगति का प्रतीक बताते हुए, श्री बिरला ने कहा कि यह विश्वविद्यालय विविधता में एकता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एलपीयू देश की सांस्कृतिक विविधता का सच्चा रूप है जहाँ भारत के हर राज्य के साथ ही 50 से भी अधिक देशों के छात्र मिलकर परस्पर सम्मान और मैत्रीपूर्ण वातावरण में पढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि एलपीयू ने समय की बदलती जरूरतों के अनुसार स्वयं को ढाला है तथा भारतीय मूल्यों और संस्कृति को कायम रखते हुए छात्रों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रहा है । 

“वन इंडिया, वन वर्ल्ड ” जैसे कार्यक्रम भारतीय सभ्यता की विचारधारा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का उत्कृष्ट उदाहरण है। अध्यक्ष महोदय ने यह भी कहा कि आज हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जो परस्पर जुड़ी हुई है । ऐसे में भारत के युवाओं को राष्ट्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर सोचना चाहिए और ऐसे वैश्विक नागरिक बनना चाहिए जो दिल से भारतीय हों और यही ‘वन इंडिया एण्ड वन वर्ल्ड ' का सही अर्थ है। 

श्री ओम बिरला ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के बारे में अपनी आशावादिता और युवा पीढ़ी में अपनी आस्था को दोहराते हुए कहा कि जैसे-जैसे हम 2047 की ओर बढ़ रहे हैं, हम एक ऐसे भारत का निर्माण करने का संकल्प लें जो न केवल विकसित हो बल्कि न्यायपूर्ण, समावेशी, करुणामयी और ज्ञानवान भी हो । हम एक ऐसी दुनिया बनाने का प्रयास करें जिसमें भारत अपने शाश्वत जीवन मूल्यों के साथ नेतृत्व करे और हर भारतीय विश्व कल्याण में योगदान दे। 

श्री बिरला ने स्नातकों को बधाई दी और उन्हें अपने प्रोफेशनल जीवन में अनुशासन, दृढ़ संकल्प और एकता के मूल्यों का समावेश करने और अपनी विरासत के साथ गहराई से जुड़े रहते हुए उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संसद सदस्य, श्री अशोक मित्तल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Om Birla , Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD