Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

राम मोहन नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे की हवाई पट्टी(रनवे) के पुनरुथान का जायजा लिया

दिल्ली हवाई अड्डे पर सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के लिए हितधारकों ने बैठक की

Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP, Delhi Airport, Delhi International Airport Limited, DIAL, Vumlunmang Vualnam, Airports Authority of India, AAI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 12:53 IST

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने आज दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई पट्टी 10/28 पर किए जा रहे कार्य और  अप्रत्याशित पश्चिमी हवा के प्रभाव से परिचालन में उत्पन्न चुनौतियों के संबंध में हितधारकों की बैठक की अध्यक्षता की। 

इस बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सभी हितधारकों ने भाग लिया जिसमें सचिव श्री वुमलुनमंग वुलनाम, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार, डीजीसीए के महानिदेशक श्री फैज अहमद किदवई, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल), सभी एयरलाइंस और सीआईएसएफ के प्रतिनिधि शामिल थे।

बैठक के दौरान श्री राम मोहन नायडू ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा की तथा यात्रियों और एयरलाइन संचालन में कम से कम  व्यवधान सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। श्री राम मोहन नायडू ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर सुचारू संचालन सबसे महत्वपूर्ण है । 

उन्होंने सभी हितधारकों को चुनौतियों का प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मिलकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने व्यापक योजना की आवश्यकता पर जोर दिया जिसमें हवाई पट्टी के पुनरुत्थान और संभावित मौसम संबंधी रूकावटों दोनों को ध्यान में रखा गया है।

श्री राम मोहन नायडू ने यात्रियों की सुविधा और आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता की बात को दोहराते हुए सभी हितधारकों को मौसम संबंधी  जानकारी के आधार पर समय से पहले उपाय करने तथा उपलब्ध संसाधनों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

कार्यबल की तैयारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने हितधारकों के बीच समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया ताकि किसी भी अप्रत्याशित चुनौतियों के लिए तैयार रहा जा सके ताकि  4 हवाई पट्टियों में से 1 हवाई पट्टी पर कार्य के बावजूद  हवाई अड्डे का संचालन निर्बाध रुप से सुनिश्चित किया जा सके। 

हवाई यातायात नियंत्रक (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) (एटीसी) और एएआई टीमों को इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान परिचालन कुशलता बनाए रखने के लिए अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। श्री राम मोहन नायडू ने सामूहिक क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों और मजबूत समन्वय के साथ दिल्ली हवाई अड्डा बुनियादी ढांचे में वृद्धि और अप्रत्याशित मौसम की स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के बीच भी अपने यात्रियों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करना जारी रखेगा।

ये बैठक में हवाई पट्टी के पुनरुत्थान कार्य के दौरान  यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए पारदर्शी और समय पर संवाद के महत्व पर  केंद्रित थी । चर्चा का समापन हवाई पट्टी के पुनरुत्थान  को  समयसीमा के अंदर  पूरा करने, उड़ानों  में आने वाले व्यवधान और यात्रियों की असुविधा को कम किए जाने पर जोर देने के साथ  हुआ।

मंत्रालय यात्री सुविधा और परिचालन कुशलता को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत का विमानन क्षेत्र उत्कृष्टता का मानक बना रहे।

 

Tags: Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP , Delhi Airport , Delhi International Airport Limited , DIAL , Vumlunmang Vualnam , Airports Authority of India , AAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD