Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब पुलिस द्वारा गांव वल्टोहा के सरपंच पर गोलीबारी मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रभजीत दासुआल द्वारा की गई जबरन वसूली की कोशिश से जुड़ते हैं हमले के तार; जांच जारी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 12:51 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता में, पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जिला तरनतारन के गांव वल्टोहा संधुआं में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों - जिनकी पहचान अजयदीप सिंह और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है - को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी।

जानकारी के अनुसार तरनतारन के गांव वल्टोहा संधुआं में 11 मार्च, 2025 को तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलीबारी की थी, जिसमें सरपंच झर्मल सिंह और उनका ड्राइवर घायल हो गए थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस हमले के तार विदेशी गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुआल द्वारा की गई फिरौती की कोशिश से जुड़ते हैं, जिसने पीड़ित से 30 लाख रुपये की मांग की थी। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य विवरण साझा करते हुए, अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि एआईजी गुरमीत चौहान की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों ने तरनतारन के घड़ियाला क्षेत्र से दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा ने कहा कि इस मामले में दो और व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ, अब तक कुल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले पुलिस ने इस मामले में घड़ियाला के अनमोल सिंह उर्फ मोला को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने हमले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।इस संबंध में, तरनतारन के वल्टोहा पुलिस स्टेशन बीएनएस की धारा 109, 308(4), 111, 324(2), 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 21 दिनांक 11-3-2025 के तहत पहले ही मामला दर्ज है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD