Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में 72.26 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन

राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए नए कीर्तिमान: बलकार सिंह

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 12:42 IST

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के अंतर्गत आज जिले के 25 सरकारी स्कूलों में 72.26 लाख रुपए की लागत से पूरे हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत जिले के 18 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में  33.49 लाख और सरकारी मिडिल और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में 38.77 लाख रुपये की लागत से आधुनिक क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्कूल की चारदीवारी और अन्य जरूरी नवीनीकरण कार्य पूरे किए गए।जिससे शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिला है।

करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलकार सिंह ने ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत सरकारी प्राईमरी स्कूल नौगज्जा, फरीदपुर और  राहीमपुर तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहीमपुर, मुस्तफापुर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौगज्जा में 39.33 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर स्कूलों में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान बोलते हुए विधायक बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है तथा सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम सरकारी स्कूलों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और उन्हें समय के साथ तालमेल बिठाने के लिए आधुनिक शिक्षा मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आधुनिक तरीकों का उपयोग करके विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विदेशों के शीर्ष संस्थानों से शिक्षकों को प्रशिक्षित करना, बस सेवा शुरू करने के साथ ही सरकारी स्कूलों में कैंपस मैनेजर भी तैनात कर दिए गए है।

इसी तरह ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी प्राइमरी स्कूल लोहारां (लड़के), सरकारी प्राइमरी स्कूल संधम, सरकारी प्राइमरी स्कूल  डमोली, सरकारी प्राइमरी स्कूल मानक राय, सरकारी मिडल स्कूल इत्ता बद्धी, सरकारी मिडल स्कूल मानक राय में 12.70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी प्राइमरी स्कूल बकापुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल दोसांझ खुर्द, सरकारी प्राइमरी स्कूल कुतबेवाल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुठड्डा खुर्द में 6.82 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

शाहकोट विधानसभा क्षेत्र के 6 सरकारी प्राइमरी स्कूलों ईसेवल, सरकारी प्राइमरी स्कूल रूपेवाल, सरकारी प्राइमरी स्कूल बादशाहपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल मेहमूवाल माला, सरकारी प्राइमरी स्कूल अलीवाल और सरकारी प्राइमरी स्कूल मूलेवाल अरायां में 9.94 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया गया।इसके अलावा, जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में सरकारी प्राइमरी स्कूल समराय (लड़कियां) और सरकारी प्राइमरी स्कूल समराय (लड़के) में 3.47 लाख रुपये की लागत से पूरे हुए विकास कार्यों को समर्पित किया गया।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD