Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किसानों को 24 घंटे के अंदर किया जा रहा गेहूं का भुगतान, अब तक 3,216 करोड़ रुपये का भुगतान : लाल चंद कटारूचक

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने फिल्लौर की अनाज मंडी में खरीद कार्यों की समीक्षा की

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Phillaur, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 22, 2025, 12:40 IST

पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज कहा कि राज्य की अनाज मंडियों में गेहूं की भारी आवक हो रही है तथा पंजाब भर में प्रतिदिन औसतन 10 लाख मीट्रिक टन गेहूं आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए गेहूं की खरीद सीजन को सुचारू ढंग से पूरा किया जाएगा।

फिल्लौर की अनाज मंडी के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने खरीद कार्यों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद अपने चरम पर पहुंच रही है और राज्य भर में 1,864 निर्धारित खरीद केंद्रों पर 3.7 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक गेहूं पहले ही आ चुकी है। इसमें से 33.50 लाख मीट्रिक टन फसल विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 2,425 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जा चुकी है।

समय पर भुगतान पर सरकार के विशेष फोकस को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि खरीदी गई गेहूं की फसल के लिए 3,216 करोड़ रुपये पहले ही किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि सरकार खरीद के 24 घंटे के भीतर भुगतान पर विशेष जोर दे रही है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार मजदूरों सहित सभी पक्षों के कल्याण का ध्यान रख रही है। 

श्रमिकों से विशेष रूप से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस सीजन के दौरान अनुमानित 25 करोड़ बोरियों की हैंडलिंग को देखते हुए मजदूरी दरों में पहले ही संशोधन किया जा चुका है और इसे 2.21 रुपये से बढ़ाकर 2.64 रुपये प्रति बैग कर दिया गया है। इस संशोधन के माध्यम से राज्य सरकार पंजाब स्तर पर मंडी मजदूरों को लगभग 10 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान कर रही है।किसानों के साथ बातचीत करते हुए श्री कटारूचक को चल रही खरीद के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 

गांव अकालपुर के किसान परमजीत सिंह ने अपनी फसल की सुचारू और शीघ्र खरीद के लिए सरकार की प्रशंसा की तथा पूरी प्रक्रिया को कुशल और परेशानी मुक्त बताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य भर में बंपर फसल उत्पादन की रिपोर्टों के बीच, सरकार ने इस सीजन में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर एस.डी.एम. अमनपाल सिंह, आप नेता प्रिंस. प्रेम कुमार, डी.एम.ओ.अरविंदर सिंह व डी.एफ.एस.सी. नरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Phillaur , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD