Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

जींद के उचाना में आयोजित हुआ श्री धन्ना भगत जयंती राज्य स्तरीय समारोह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जीरकपुर , 20 Apr 2025

Last updated on: Apr 21, 2025, 13:56 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री धन्ना भगत जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम सभी एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें और समाज से जात-पात, ऊँच-नीच की खाइयों को पाटते हुए भाईचारा बढ़ाने का काम करें।मुख्यमंत्री आज श्री धन्ना भगत जी की जयंती के अवसर पर जिला जींद के उचाना के गाँव पालवां में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने दाड़न खाप द्वारा रखी गई मांगों पर घोषणा करते हुए कहा कि गांव पालवां में तालाब की रिटेनिग वॉल, एक शेड तथा एक कमरे का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही, गांव पालवां में दाड़न खाप भवन की चारदीवारी और ग्रिल का कार्य भी पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा, दाड़न खाप भवन में बरामदा-कम-हॉल का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके अलावा, पालवां में दाड़न खाप भवन में 40 केवी लोड बढ़ाने के लिए आवेदन करने पर विभागीय मानदंडों के अनुसार भवन में 40 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया जाएगा।

श्री धन्ना भगत जी का जीवन सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन को श्री धन्ना भगत की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री धन्ना भगत जी का व्यक्तित्व पूर्णिमा के चन्द्रमा की तरह शीतल और उज्ज्वल था। वे विख्यात संत श्री रामानंद आचार्य जी के शिष्य थे। संत रामानंद आचार्य जी ने उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन का व्यापक प्रचार- प्रसार किया था। उनकी प्रेरणा से ही श्री धन्ना भगत जी ने भक्ति आंदोलन का इतना प्रचार किया कि उन्हें राजस्थान में इस आंदोलन का प्रणेता कहा जाने लगा। श्री धन्ना भगत जी का जीवन सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत महात्माओं, ऋषि मुनियों और गुरुओं ने भूली भटकी मानवता को जीवन का सही मार्ग दिखाया है। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर है और उनकी विरासत को संभालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। संतों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना चलाई है, जिसके तहत संतों व महापुरुषों की जयंतियों के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज का यह कार्यक्रम भी इसी योजना के तहत आयोजित किया गया है।

श्री धन्ना भगत के जीवन से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सबके कल्याण व उत्थान के लिए कर रही कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री धन्ना भगत जी की सोच थी कि हर व्यक्ति सुखी, संपन्न और खुशहाल हो। उनकी सोच और विचारों को आगे बढ़ाते हुए और उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक के भाव से सबके कल्याण व उत्थान का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज कई तरह की सामाजिक व अन्य चुनौतियों का सामना कर रहा है तो श्री धन्ना भगत जी की शिक्षाओं व संदेश की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि श्री धन्ना भगत जी की शिक्षाओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराने के लिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में श्री धन्ना भगत पब्लिक स्कूल स्थापित है।

नशे के खिलाफ़ जन-जागरण के अभियान में हर नागरिक दे अपना बहुमूल्य योगदान

मुख्यमंत्री ने नशे को एक सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में साइक्लोथोन यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि नशे के खिलाफ़ जन- जागरण के इस अभियान में हर नागरिक अपना बहुमूल्य योगदान दे, ताकि नशे को जड़ से समाप्त किया जा सके।

हरियाणा में अनेक संतों-महात्माओं ने तपस्या कर जन सेवा का पुनीत कार्य किया – ओम प्रकाश धनखड़

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने श्री धन्ना भगत की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरि की धरा हरियाणा में अनेक संतों-महात्माओं ने तपस्या करके जन सेवा का पुनीत कार्य किया है। संतों को आराध्य मानकर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन सरकार द्वारा किया जा रहा है, जो समाज में समरसता के संदेश को फैलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जनता-जनार्दन रूपी भगवान के सामने हाथ जोड़े रहते हैं और उनकी उपासना के साथ आगे बढ़ते हैं।

वर्ष 2014 के बाद से देश में विचारों, सामाजिक और मानसिक रूप से बड़ा बदलाव आया- मोहन लाल कौशिक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक ने कहा कि जब से वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी, तब से देश में विचारों, सामाजिक और मानसिक रूप से बड़ा बदलाव आया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार संतों-महापुरुषों द्वारा देश व समाज के लिए दिए गए योगदान को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए समाज को नया संदेश देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक मिसाल कायम की है और उनके नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश की जनता की सेवा करती रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जनता को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए पाठयक्रम की पुस्तकों में जोड़ा जाए श्री धन्ना भगत जी का जीवन- सुभाष बराला

कार्यक्रम के संयोजक और राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने कहा कि श्री धन्ना भगत जी ने अपनी भक्ति से स्वयं भगवान श्री कृष्ण को प्रकट किया था और हम उसी धरती पर श्री धन्ना भगत जी की जयंती मना रहे हैं। हरियाणा की धरा से ही भगवान श्री कृष्ण ने विश्व को कर्म का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि उस दौर में किस प्रकार से हमारी संस्कृति के ऊपर हमले हो रहे थे, उस दौर में सबसे छोटी उम्र में श्री धन्ना भगत जी ने समाज में समरसता की अलख जगाने का काम किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया श्री धन्ना भगत जी के जीवन के बारे में पाठ्यक्रम की पुस्तकों में जोड़ने का काम करें ताकि समाज, विशेष तौर पर भावी पीढ़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा मिले।

मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का किया सम्मान

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम श्री धन्ना भगत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं का शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व अन्य अतिथियों ने श्री धन्ना भगत जी के जीवन पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया।

समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, श्री महीपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा, सांसद श्री धर्मबीर सिंह, विधायक श्री देवेंद्र अत्री, श्री रणधीर पनिहार, श्री सतपाल जांबा, श्री उमेद सिंह, श्री विनोद भ्याणा और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Zirakpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD