Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

15 जून से पहले सभी सड़कों को दुरुस्त करें पीडब्ल्यूडी के अधिकारी- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा

हर घर में नल, हर नल में जल के तहत हर व्यक्ति को पानी उपलब्ध करवाएं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kaithal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 18 Apr 2025

Last updated on: Apr 19, 2025, 11:22 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 जून से पहले सभी खराब हालत की सड़कों की मुरम्मत सुनिश्चित करें। निर्माण एजेंसियों द्वारा निर्माण के बाद भी उनका रख-रखाव करें। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हर घर में नल व हर नल में स्वच्छ जल की नीति के तहत हर व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही बारिश से पहले सभी सीवरेज व नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें।इन कार्यों में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीवन में दूषित पेयजल आपूर्ती की शिकायत पर अधीक्षक अभियंता को दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, ताकि दोषी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

मंत्री श्री रणबीर गंगवा आज कैथल के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद मंत्री ने जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बाद में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने जिले में सड़कों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि जो भी सड़कें किसी एजेंसी द्वारा बनाने के बाद जितनी अवधि तक उन्हें उस एजेंसी द्वारा ठीक  रखा जाना है, डीएलपी के तहत आने वाली ऐसी 1950 किलोमीटर लंबी सड़कों की मुरम्मत सुनिश्चित करवाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ठेकेदारों के कार्यों की समय-समय पर जांच करते रहें। यदि किसी एजेंसी का कार्य ठीक नहीं है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सड़कों में गड्डों या फिर किसी अन्य विभागीय कमी से किसी की जान न जाए। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि सड़कों की हालत ठीक रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भी विधानसभा में छह माह में सभी सड़कों के दुरुस्त करने की बात कही थी। इसीलिए अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि सड़कों का कार्य अधूरा न हो।उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि पीने के पेयजल को लेकर किसी को परेशानी न हो। पेयजल व सीवरेज लोगों के स्वास्थ्य से भी जुड़े अहम मुद्दे हैं। इसीलिए पेयजल के संबंध में लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी।उन्होंने कहा कि जलघरों में साफ-सुथरे फिल्टर हों, क्लोरिनेशन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाए। जहां किसी तरह की लीकेज है, उसे तुरंत ठीक करवाएं। बारिश से पहले सभी सीवरेज व नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। ताकि बारिश के समय में किसी को परेशानी न हो।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kaithal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD