Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजिलेंस ब्यूरो के फ्लाइंग स्क्वाड ने चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर को 80,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नूरपुर (रूपनगर) , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 09:06 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को रूपनगर जिले के नूरपुर बेदी थाने के अधीन आने वाली पुलिस चौकी कलवा के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हरमेश कुमार को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहाँ यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी जालंधर जिले के फिलौर सब-डिविजन के गांव तूरा के एक शिकायतकर्ता द्वारा ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई थी, जिसमें उक्त आरोपी द्वारा गैर-कानूनी रिश्वत मांगने के बारे में बताया गया था।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसके खिलाफ दर्ज एक पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी है। उन्होंने बताया कि उक्त एस.आई. पहले ही इस संदर्भ में पहली किस्त के तौर पर उससे 20,000 रुपये ले चुका है और बाकी पैसे मांग रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वाड की एक टीम ने योजनाबद्ध जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 80,000 रुपये लेते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो, फ्लाइंग स्क्वाड-1, के थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने खुलासा किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से इस मामले में उसके अन्य साथियों की संभावित संलिप्तता के लिए पूछताछ चल रही है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी एस.आई. के खिलाफ पूर्व की शिकायतों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मुकदमे की और जांच जारी है।

 

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD