Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइज़र को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 19:23 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बुधवार को गुरदासपुर जिले की मार्केट कमेटी, काहनूवान में तैनात मंडी सुपरवाइज़र रशपाल सिंह को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि उपरोक्त मुलजिम को अनाज मंडी, काहनूवान के एक आढ़ती द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि मार्केट कमेटी काहनूवान ने दिसंबर 2024 में उसकी फर्म पर गलत तरीके से 18,610 रुपये का जुर्माना लगा दिया था। इस मामले को हल करने की बार-बार कोशिशों के बावजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने जुर्माना वापस लेने से इनकार कर दिया। 

गेहूं की खरीद का सीजन निकट आ रहा था, जिस कारण शिकायतकर्ता को अपनी दूसरी फर्म, जो उसकी माँ के नाम पर रजिस्टर्ड है, के मियाद खत्म हुए लाइसेंस को रिन्यू कराने की जरूरत थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने दोनों मामलों को सुलझाने के लिए उपरोक्त मुलज़िम रशपाल सिंह से संपर्क किया, तो इस मंडी सुपरवाइज़र ने रिश्वत के रूप में 8,000 रुपये की मांग की, लेकिन उसके जोर करने के बाद रिश्वत की राशि घटाकर 7,000 रुपये कर दी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद अमृतसर रेंज के विजिलेंस ब्यूरो की एक टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें रशपाल सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाने अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून तहत उपरोक्त मुलज़िम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इस मुकदमे की आगामी जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD