Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

शिव प्रताप शुक्ल ने क्यारकोटी के गोवर्धन धाम में आयोजित गौ-कथा कार्यक्रम में भाग लिया

शनिधाम और कर्मघाट की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Anirudh Singh, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 18:52 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के निकट क्यारकोटी में आयोजित गौ-कथा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने शनिधाम एवं कर्मघाट के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी भाग लिया। उन्होंने नव स्थापित गोवर्धन धाम में  गौ सेवा भी की।

इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ला और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रसिद्ध संत श्री गोपाल मणि जी महाराज ने गौ महिमा और पवित्रता पर प्रवचन दिए। राज्यपाल ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में यह उनका पहला दौरा है और वह यहां की प्राकृतिक सुन्दरता से अत्यंत प्रभावित हुए हैं। 

उन्होंने इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए यहां एक पर्यटक केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा गौ-कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता, आध्यात्मिक विश्वास और सांस्कृतिक संरक्षण का एक सुन्दर उत्सव भी है।

श्री शुक्ल ने कहा कि शास्त्रों में गाय को सृष्टि की माता कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि भारतीय जीवन पद्धति का अभिन्न हिस्सा है। हमारी संस्कृति में गाय को मां के रूप में भी पूजा जाता है, क्योंकि यह हमें शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से पोषण प्रदान करती है।

गोवर्धन धाम कल्याण समिति और स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके इस प्रयास से न केवल गौ-संरक्षण को बल मिला है बल्कि लोगों को शनिधाम और कर्मघाट जैसी आध्यात्मिक सुविधाएं भी प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा न केवल पवित्र कार्य है बल्कि इससे मानवीय करूणा जागृत होती है और सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रोत्साहन मिलता है।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी-देशी गायों का दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसे अमृत के समान माना गया है। गाय का गोबर प्राकृतिक खेती के लिए अत्यंत लाभकारी है जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है और जैविक खेती को बल मिलता है। 

उन्होंने कहा कि ‘गौ-संरक्षण न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण का आधार भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गोवर्धन धाम गौ-सेवा और प्रदेशभर में धार्मिक गंतव्य का आदर्श केन्द्र बनकर उभरेगा।

हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृति पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। इस पहचान को कायम रखने के लिए हमें युवाओं को नशे की लत से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने नशे के कारण अपने जवान बच्चों को खोया है। 

उन्होंने महिलाओं से नशानिवारण कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया और गोवर्धन धाम स्थापित करने की पहल को सराहा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के ग्रामीणों ने गौ-सेवा की हमारी पुरातन परम्परा को जीवन्त रखते हुए धर्म और संस्कृति को सदैव बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गौ-रक्षा और गौशालाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन धाम का निर्माण स्थानीय जनता के सामूहिक प्रयासों और उनके द्वारा दी गई राशि से संभव हो पाया है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग धीरे-धीरे धार्मिक कार्यों से दूर हो रहे हैं। गोवर्धन धाम में शनिधाम और कर्मघाट बनने से लोग अपने धर्म से पुनः जुड़ेंगे। उन्होंने गौ-कथा कार्यक्रम में पधारने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व, ग्राम पंचायत चैड़ी तथा गोवर्धन धाम कल्याण समिति के प्रधान भुवनेश्वर शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष देवानन्द वर्मा और राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Anirudh Singh , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD