Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रत्येक घर-परिवार को नशे से बचाकर हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प - नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने खेल परिसर फरीदाबाद से साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा को गुरुग्राम के लिए किया रवाना

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana,Rajesh Nagar,Faridabad, Drug Free Haryana, Say No To Drug, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Nasha Mukt Haryana Abhiyan, War Against Drugs
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदाबाद , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 11, 2025, 16:55 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और सशक्त भारत बनाने के विजन को साकार करने के लिए नशा मुक्त हरियाणा बनाना हमारा संकल्प है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ युवाओं, अभिभावकों और सामाजिक संस्थाओं को साथ मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। 

इसी उद्देश्य के साथ शुरू की गई ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा प्रत्येक घर-परिवार को नशे से बचाने और प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री आज फरीदाबाद में ड्रग-फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 को झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने इस अवसर पर हाथ हिलाकर साइकिलिस्ट के जोश को दोगुना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जिस सार्थक संदेश के साथ आगे बढ़ रही है और प्रत्येक गांव व शहर में इसके प्रति युवा शक्ति में जो उत्साह है, उससे स्पष्ट है कि नशे से बचने के प्रति जागरूकता लाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि आज जब हम विकसित हरियाणा-विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें हर उस स्थिति से लड़ना है, जो समाज को पीछे धकेलती है। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो सिर्फ व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को खोखला करती है। 

यह एक सामाजिक, आर्थिक और मानसिक समस्या है। नशा हमारे युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है। इसी अंधकार को मिटाने के लिए सरकार ने यह जागरूकता यात्रा चलाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा नशा मुक्त हरियाणा-हमारा सपना, हमारा संकल्प को सार्थक बनाने की दिशा में तथा प्रदेश के लोगों खासकर युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने में सफल साबित होगी।

हरियाणा से हुई नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा जैसे प्रगतिशील, जुझारू और धाकड़ राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए गत 5 अप्रैल को हिसार से साइक्लोथॉन यात्रा का शुभारंभ हुआ था, जो भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी और पलवल होते हुए आज फरीदाबाद पहुंची है और आज यहां से गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। 

आगामी 27 अप्रैल तक यह यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करके लोगों के बीच में जन जागरण कर नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का काम करेगी। इस नशा मुक्त अभियान का संदेश फैलाने के लिए प्रदेश में लाखों लोगों ने पंजीकरण करवाया है।

मुख्यमंत्री का साइकिलिस्ट से आह्वान, यह न देखें कि कितनी दूर जाना है, बल्कि देखें कि कितनी दूर आ गए हैं

मुख्यमंत्री ने साइक्लोथॉन 2.0 में शामिल साइकिलिस्ट में जोश भरते हुए कहा कि इस यात्रा के माध्यम से नशे के खिलाफ जो बीड़ा उठाया है, वह बहुत ही नेक व सराहनीय कार्य है। इस यात्रा के दौरान आप यह न सोचें कि कितनी दूर जाना बाकी है, बल्कि इस बात पर ध्यान दें कि आप कितनी दूर आ गए हैं। 

यह सकारात्मक सोच आपको इस साइकिल रैली में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस दौरान उन्होंने नशा न करने व नशे से बचाव के लिए सभी को शपथ दिलाई।

साइक्लोथॉन यात्रा के जरिए रखी जा रही मजबूत भविष्य की नींव

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो युवा इस साइकिल यात्रा से जुड़ रहे हैं, वे आने वाली पीढ़ी के भविष्य की नींव को मजबूत कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से जब एक बच्चा भी नशे से दूर होगा या एक भी परिवार टूटने से बचेगा या जब एक युवा अपने सपनों को पूरा करेगा, यह यात्रा की सफलता मानी जाएगी। 

यह साइकिल यात्रा हमारे संकल्प को दर्शाती है कि हमने नशे के खिलाफ लड़ना है, वह भी पूरी समझदारी, एकता व जागरुकता के साथ। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि नशे के खिलाफ एक आंदोलन है। नशा मुक्ति का अभियान बने जन-जन की पहचान, इसी संकल्प के साथ इस यात्रा की शुरुआत की गई है। 

हमारा यह संकल्प है कि नशे से घर-परिवार बचाना है, नशा मुक्ति हरियाणा बनाना है। इस यात्रा में शामिल सैकड़ों युवा साइकिल की पैडलिंग से परिवर्तन की रफ्तार ला रहे हैं, तो यह विश्वास और भी गहरा होता जा रहा है कि हरियाणा का भविष्य उज्ज्वल है।

मिलकर लड़ें नशे के खिलाफ लड़ाई

मुख्यमंत्री ने मंच से सभी बुजुर्गों, महिलाओं व नौजवानों, माता-पिता, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं का आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई को मिलकर लड़ें। सामाजिक बदलाव की शुरुआत घर से होती है। घर में नशे के खिलाफ खुलकर बातचीत हो। जो बच्चे नशे के आदी हो चुके हैं, उन्हें गले लगाएं, धिक्कारें नहीं। 

अपने बच्चों से स्पष्ट संवाद करें, उन्हें समझाएं, डराएं नहीं, क्योंकि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, यह पूरे समाज के लिए चुनौती है और मिलकर ही इस चुनौती से निपटा जा सकता है। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम हों, पंचायतें व शहरी स्थानीय निकाय भी इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से भी अपील की कि अपने जीवन को नशे से बचाएं और यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में चला गया है, तो उससे दूरी बनाने की बजाय उसका सहयोग करें, उसे सही रास्ते की ओर लाने का प्रयास करें।

ड्रग्स की तस्करी पर लगाम के लिए बनाए कड़े कानून

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशा रोकने के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार ने ड्रग्स की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। लेकिन कानून से भी बड़ा है जन-आंदोलन। यह साइकिल यात्रा उसी जन आंदोलन का हिस्सा है। जब लोग खुद जागरूक होंगे, तभी वे दूसरों को जागरूक करते हुए बदलाव सुनिश्चित करेंगे।

वर्ष 2023 से शुरू हुआ साइक्लोथॉन का कारवां

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी तरह की साइक्लोथॉन रैली वर्ष-2023 में भी पूरे प्रदेश में निकाली गई थी, जोकि 25 दिनों तक चली थी। उस रैली में एक लाख 77 हजार 200 साइकिलिस्ट जुड़े थे और 5 लाख 25 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी। उसकी सफलता को देखते हुए साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है।

युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को शपथ दिलाई कि सभी युवा आज प्रण लें कि वे जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी नशा न करने के प्रति प्रेरित करेंगे। नशे के कारोबार की अगर उन्हें कहीं जानकारी मिलती है तो उसे हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 व 1933 और मानस पोर्टल पर इसकी सूचना देंगे।

स्वास्थ्य विभाग को मिली दो नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सीएसआर के सहयोग से मिली जिला स्वास्थ्य विभाग को दो नई एंबुलेंस की सौगात दी। दोनों ही एंबुलेंस एएलएस यानी एडवांस लाइफ सपोर्ट हैं। आपातकाल में मरीज की जान सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लिए यह एंबुलेंस काफी महत्वपूर्ण हैं। 

फरीदाबाद में अब तक कुल 21 एंबुलेंस जिला स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध थी। अब इनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इसमें चार एएलएस, सात बीएलएस, सात पीटीए, चार किलकारी और एक नियोनेटल से संबंधित है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया कि उन्होंने फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से इस यात्रा में नया जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इस यात्रा की शुरुआत की है, निसंदेह यह यात्रा पूरी सफलता के साथ नशे के खिलाफ मिशन को कामयाब बनाएगी।

साइकिल सवारों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया प्रोत्साहित

अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और नागरिक पद्म श्री पुरस्कार  से सम्मानित वर्ष 2000 में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला सेवानिवृत्त भारतीय भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी तथा प्रणव सूरमा अर्जुन अवार्डी पैरा-एथलीट ने भी साइक्लोथॉन 2.0 में पहुंचकर साइकिल सवारों की हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को ड्रग फ्री हरियाणा जैसी सामाजिक मुहिम में योगदान देने पर उत्साहवर्धन किया।

फरीदाबाद में सीएम ने पिंक थीम के साथ दिया ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश

साइक्लोथॉन 2.0 अब हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल से होते फरीदाबाद में पहुंची। जहां इस यात्रा में नए रंग और उत्साह के साथ लोगों के जुड़ाव का एक नया जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस यात्रा को जिले में पिंक थीम के साथ रवाना किया। 

बच्चे, युवा, महिला-पुरुष के अलावा बुजुर्गों की भागीदारी के साथ फरीदाबाद में ही अब तक सर्वाधिक 49111 लोगों के पंजीकरण देखने को मिला। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, विधायक श्री मूलचंद शर्मा,श्री धनेश अदलखा और मेयर फरीदाबाद श्री प्रवीण जोशी सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rajesh Nagar , Faridabad , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha Mukt Haryana Abhiyan , War Against Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD