Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘नशा मुक्त’ भारत ही बनेगा ‘विकसित और आत्मनिर्भर‘ भारत - गौरव गौतम

पलवल जिलावासियों ने एक स्वर में लिया ‘हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना’ का संकल्प

Gaurav Gautam, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Drug Free Haryana, Say No To Drug, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Nasha Mukt Haryana Abhiyan, War Against Drugs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 18:07 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के संकल्प के साथ साइक्लोथॉन यात्रा आज ‘हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना’ संदेश के साथ पलवल से फरीदाबाद के लिए रवाना हो गई। हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने मुख्यमंत्री की ‘ड्रग फ्री हरियाणा’ मुहिम को शुभकामनाओं के साथ फरीदाबाद के लिए रवाना किया। 

साइक्लोथॉन में जिलावासियों ने एक स्वर में ‘हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना’ का संकल्प लिया। इस मौके पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेश की युवा शक्ति को सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प में नशा मुक्ति भी बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। ‘नशा मुक्त’ भारत ही 2047 में ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ भारत बनेगा। भारत को विश्व गुरु व ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ बनाने में हमारी भूमिका राम सेतु के निर्माण में गिलहरी के योगदान की तरह होगी। 

प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरने वाली यह साइक्लोथॉन नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देने में भूमिका निभा रही है।इससे पहले गुरुवार को सुबह साइक्लोथॉन उपमंडल होडल से पलवल पहुंची। उपमंडल होडल से होडल के विधायक श्री हरिंद्र सिंह, एसडीएम होडल बेलीना सहित अन्य गणमान्य लोगों ने साइक्लोथॉन को ढोल-नगाड़ा बजाकर व हरी झंडी दिखाकर पलवल के लिए रवाना किया। 

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ गांव भीमसीका से लगातार साइक्लोथॉन का नेतृत्व करते हुए साइकिल चलाकर साइक्लोथॉन के साथ पलवल स्थित महाराणा प्रताप चौक तक पहुंचे। साइक्लोथॉन के स्वागत में महाराणा प्रताप चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खेल मंत्री ने दिलाई नशा मुक्त हरियाणा की शपथ

खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने आमजन को नशा न करने सहित नशे की बिक्री करने वाले लोगों की सूचना मानस पोर्टल व टोल फ्री नंबर 9050891508 व 1933 पर देने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि आज हम सब एकजुट होकर नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम न केवल हमारे समुदाय, परिवार, दोस्त बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त बनाएंगे, क्योंकि परिवर्तन की शुरुआत अंतर्मन से होती है।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Drug Free Haryana , Say No To Drug , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Nasha Mukt Haryana Abhiyan , War Against Drugs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD