Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब में शिक्षा क्रांति : लाल चंद कटारूचक्क द्वारा पठानकोट में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन

सरकारी प्राइमरी स्कूल पपियाल, सरकारी प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाजो चक्क में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pathankot,Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 09 Apr 2025

Last updated on: Apr 09, 2025, 17:22 IST

मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब में "शिक्षा क्रांति" का युग प्रारंभ हुआ है, जिससे प्रदेश के शैक्षणिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने भोआ  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी प्राइमरी स्कूल पपियाल के लिए 13.21 लाख रुपये, सरकारी प्राइमरी स्कूल नाजोचक्क के लिए 8.27 लाख रुपये और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाजोचक्क के लिए 11.13 लाख रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाजोचक्क में संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में यह क्रांति मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता एवं मार्गदर्शन, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और शिक्षा क्रांति के अग्रदूत मनीष सिसोदिया के ठोस प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा क्रांति के अंतर्गत स्कूलों में लाइब्रेरी, चारदीवारी, शौचालयों एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण जैसे मजबूत बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए भारी धनराशि खर्च की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा लाई गई इस क्रांतिकारी पहल ने लोगों की सोच में एक बड़ा बदलाव लाया है, जिससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन में भारी वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु विदेश भेजा जा रहा है ताकि स्कूलों में नवीनतम शैक्षणिक पद्धतियों को लागू किया जा सके। श्री कटारूचक्क ने कहा कि "शिक्षा क्रांति" की यह दिशा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर हलका इंचार्ज एवं जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी श्री अमित मंटू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी प्राइमरी स्कूल कोटमती के लिए 1.40 लाख रुपये, शहीद गौतम सिंह पठानिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटमती के लिए 9.55 लाख रुपये और सरकारी हाई स्कूल कोटमती के लिए 11.1 लाख रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इसी तरह पठानकोट विधानसभा क्षेत्र में जिला इंचार्ज एवं चेयरमैन, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पठानकोट श्री विभूति शर्मा ने सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाकी के लिए 2 लाख रुपये, सरकारी प्राइमरी स्कूल धीरा के लिए 1.4 लाख रुपये और शहीद मेजर दीपक पड्डा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलतपुर के लिए 19.46 लाख रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) पठानकोट श्री राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंटरी) पठानकोट श्रीमती कमलजीत कौर, डिप्टी डीईओ सीनियर सेकेंडरी श्री अमनदीप कुमार, डिप्टी डीईओ एलिमेंटरी श्री डी.जी. सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष श्री पवन कुमार फौजी, हलका कोऑर्डिनेटर भोआ बीपीईओ श्री नरेश पनेयर, हलका सुजानपुर बीपीईओ श्री राकेश ठाकुर, हलका पठानकोट बीपीईओ श्री कुलदीप सिंह, प्रिंसिपल श्री ताज सिंह, प्रिंसिपल श्रीमती जतिंदर कौर और प्रिंसिपल श्री अरुण कुमार उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pathankot , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD