Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

 

अमित शाह ने कठुआ सीमा चौकी का दौरा किया

बीएसएफ की बहादुरी की सराहना की और नई सुरक्षा सुविधाओं का उद्घाटन किया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr Jitendra Singh, Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Border Security Force, BSF, Kathua
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कठुआ , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 13:55 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी जम्मू और कश्मीर यात्रा के दौरान आज कठुआ में बॉर्डर आउटपोस्ट ‘विनय’ का दौरा किया और वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के साथ संवाद किया।इस अवसर पर जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविन्द मोहन, निदेशक, आसूचना ब्यूरो और महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने, वर्ष 2019 में कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीमा सुरक्षा बल के शहीद सहायक समादेष्टा, विनय प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने वर्ष 2021 में जम्मू सीमान्त की सीमा चौकी मकवाल का दौरा किया था।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने सीमा पर नविनिर्मित 08 महिला बैरक, हाई मास्ट लाइटस, जी+1 टॉवर और कम्पोजिट BOP का लोकार्पण किया जो 47.22 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हैं। इन पहलसे सीमा सुरक्षा बल कर्मियों की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और उनके रहन सहन की सुविधाएं भी बेहतर हो गई हैं I

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जम्मू क्षेत्र की अंतराष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों की सराहना की। जवानों के साथ अपने संवाद के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि यहां आकर पता चलता है कि कितनी कठिन परिस्थितियों में सीमा सुरक्षा बल के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं। 

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड, मूसलाधार बारिश या फिर 45 डिग्री तापमान में, भौगोलिक या मौसम की विषमता के बावजूद हमारे जवान तत्परता के साथ और चौकस रहकर सीमाओं की सुरक्षा में लगे रहते हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि BSF का देश की सुरक्षा के सबंध में गौरवशाली इतिहास रहा है। 

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि BSF हमारी सुरक्षा की प्रथम पंक्ति है और बल ने इस दायित्व का हमेशा बहुत अच्छे से निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हुई हर जंग में भारतीय सेना जितना ही बड़ा योगदान BSF के हमारे जवानों का रहा है।

उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनाती के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्वेलांस सिस्टम के दो मॉडल बने हैं और पूरी सीमा पर इनकी तैनाती के बाद जवानों को सूचना प्राप्त करने और दुश्मन द्वारा किसी भी हरकत की स्थिति में तत्काल जवाब देने के लिए तकनीक के माध्यम से बहुत सहजता हो जाएगी। 

श्री शाह ने कहा कि इसके साथ ही घुसपैठ को चिन्हित करने और सुरंग को तकनीक के माध्यम से ढूंढने और नष्ट करने के लिए भी कई प्रयोग हुए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कुछ ही वर्षों में पूरी भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सुरक्षाबल के जवान तकनीकी सहायता से लैस हो जायेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारे जवानों का त्याग, वीरता, बलिदान और हौंसला सीमापार दुश्मन से भारत को हमेशा बचाते हैं और इसी कारण देश की जनता के दिलों में BSF के प्रति सम्मान का भाव है। श्री अमित शाह ने कहा कि तकनीक से संबंधित 26 से अधिक पहल के परीक्षण अभी चल रहे हैं, जिनमें ड्रोनरोधी तकनीक, टनल आइडेंटिफिकेशन तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक सर्वेलांस जैसे पहलू शामिल हैं। 

श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी परीक्षणों में अगले मार्च तक कुछ नतीजे पर पहुंचने की संभावना है, जिससे जवानों को उनके कर्तव्य के निर्वहन में कुछ आसानी हो सके। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार जवानों की ड्यूटी के निर्वहन में आने वाली तकलीफों को कम करने का प्रयास कर रही है और करती रहेगी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सुरक्षा बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है। भारत सरकार ने सुरक्षाबलों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिनमें आयुष्मान CAPF, अनुग्रह भुगतान (EX –Gratia Payments), CAPF वेतन पैकेज योजना के तहत आकस्मिक मृत्यु बीमा कवरेज, यूनिफाईड पेंशन योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (PMSS) और ई-आवास शामिल हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr Jitendra Singh , Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Border Security Force , BSF , Kathua

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD