हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सोनिया के साथ ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर, पंचकूला में श्री माता मनसा देवी के दर्शन किए और महामाई का आशीर्वाद लिया। श्री अनुराग रस्तोगी ने श्रीमती सोनिया सहित माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसके उपरांत उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन में भाग लिया तथा यज्ञ में आहुतियां डाली। इस अवसर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता, सीईओ निशा यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।