Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़ी 15 किलो हेरोइन बरामद की

एक व्यक्ति गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 31 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 19:02 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के पूरी तरह खात्मे के लिए शुरू किए गए ' युद्ध नशों  विरुद्ध ' मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट से जुड़े एक तस्कर को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्षप्रीत सिंह निवासी रोडांवाला, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने हेरोइन के साथ-साथ आरोपी द्वारा नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे सफेद रंग के एक्टिवा स्कूटर (पी बी 02 सीजे 4165) को भी जब्त कर लिया है। यह सफलता तरनतारन पुलिस द्वारा एक दिन पहले ही 6 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने और तस्करी गैंग का पर्दाफाश करने के बाद मिली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर गुरनाम कालोवाल ने भेजी थी, जो पाकिस्तान स्थित नशा तस्कर पहलवान के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि यह गिरोह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में नशे की खेप भेज रहा था।

उन्होंने यह भी बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हर्षप्रीत सिंह भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से हेरोइन की खेप प्राप्त कर स्थानीय तस्करों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। इसके अलावा, वह अपने अमेरिका स्थित हैंडलर के निर्देशों पर नशे के पैसे हवाला चैनलों के जरिए भेज रहा था। डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है। 

इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए तरनतारन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी हर्षप्रीत सिंह की तस्करी गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन अजय राज, डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी और डीएसपी स्पेशल क्राइम गुरिंदर पाल नागरा की अगुवाई में सीआईए की टीमों ने यह ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने आरोपी को रख सराय अमानत खां क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी एक्टिवा स्कूटर पर किसी को नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस अब सप्लायर, डीलर और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी संभव है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 66, दिनांक 31 मार्च 2025, थाना सदर तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD