Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

तरनतारन पुलिस ने ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया

6 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 30 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 17:32 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, तरनतारन पुलिस ने 6 किलो हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ़ दीप और हरजीत सिंह, दोनों निवासी गांव ठट्ठी सोहल, तरनतारन के रूप में हुई है। हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही उनकी स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर बिल्ला और शाह के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की खेपें भेज रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि ये खेपें ड्रोन की मदद से भेजी जा रही थीं।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अब तक प्राप्त किए गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

इस अभियान के संबंध में जानकारी साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन, अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी हरदीप और हरजीत के नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने की पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। 

डीएसपी (डी) रजिंदर मिन्हास और डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा की निगरानी में सीआईए स्टाफ तरनतारन की पुलिस टीम ने एक विशेष ऑपरेशन चलाकर उक्त आरोपियों को तरनतारन के गांव भूसे के क्षेत्र से गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ बरामद किए।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 27, दिनांक 29 मार्च 2025 को तरनतारन के सराय अमानत खान पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD