Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कृष्ण कुमार द्वारा शाहकोट के एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम की समीक्षा

अधिकारियों को सभी मानदंडों के तहत 100-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश

Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Krishan Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 13:36 IST

प्रमुख सचिव जल संसाधन और प्रभारी सचिव जालंधर श्री कृष्ण कुमार ने आज जिला प्रशासकीय परिसर में शाहकोट में एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद थे। प्रधान सचिव ने एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम के सभी 38 मापदंडों के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान श्री कृष्ण कुमार ने जायजा लेते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, भूमि संरक्षण, भू-जल स्तर, पेयजल की उपलब्धता, ओडीएफ स्टेटस आंगनबाडी केन्द्रों की स्थिति, कार्यप्रणाली, पोषण स्तर, बैंकिंग के अलावा अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को शाहकोट ब्लॉक के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देते हुए आपसी तालमेल के साथ सक्रिय रूप से काम करने की बात की।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने प्रभारी सचिव को पिछले वर्ष जिला प्रशासन द्वारा किए प्रयासों की जानकारी दी तथा निर्धारित मानकों के तहत हुई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अब तक 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है और जल्द ही सभी 38 मानदंडों के तहत निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(जनरल) अपर्णा एम.बी., अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बुद्धिराज सिंह, एस.डी.एम. आदमपुर विवेक मोदी, एस.डी.एम. शाहकोट शुभी आंगरा और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संबंधित अधिकारियों ने प्रोग्राम की सफलता के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Krishan Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD