Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इनेलो पार्टी ने संगठन का पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी घोषित की

चौ. अभय सिंह चौटाला को राष्ट्रीय अध्यक्ष किया गया नियुक्त, रामपाल माजरा को पुन: दी गई प्रदेश की बागडोर

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2025

Last updated on: Mar 26, 2025, 13:53 IST

मंगलवार को इनेलो की संसदीय कार्य समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद चौ. अभय सिंह चौटाला को इनेलो का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रामपाल माजरा ने कहा कि हमने अपने सभी प्रदेशों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की। जिसमें यह फैसला लिया गया कि अभय चौटाला इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। 

आगे संगठन विस्तार के लिए अलग अलग पदों पर जो पदाधिकारी चुने जाएंगे उसका अधिकार भी हमारी ओर से चौधरी अभय चौटाला को दिया गया है। अभय चौटाला ने कहा कि अलग अलग राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों ने मिलकर मुझे यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे और चौ. ओम प्रकाश चौटाला के सपनों को पूरा करेंगे। 

साथ ही जो लोग चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के संघर्षों के साथी रहे हैं, उनके पास भी सहयोग मांगने जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा में जो हालात हैं उन्हें बदला जा सके प्रदेश में भाईचारा हो उसके लिए एक जन संपर्क यात्रा शुरू करेंगे और प्रदेश में एक-एक गांव में जाएंगे। प्रतिदिन 10-12 गांवों में जाकर लोगों से रूबरू होंगे।

बजट को  लेकर कहा कि इसपर जवाब तो केंद्र सरकार दे चुके हैं कि हरियाणा पर 3 लाख 69 लाख करोड़ रुपए कर्जा है। लेकिन मुख्यमंत्री झूठ कहते हैं कि प्रदेश पर 3 लाख 25 हजार करोड़ का कर्ज है। मुख्यमंत्री को तो बजट के बारे में कुछ पता नहीं। लेकिन कम से कम उन्हें अपने अधिकारियों से तो पूछना चाहिए कि ये कैसे हो गया। 

राज्यपाल ने विधानसभा में जब अभिभाषण पढ़ा तो उन्होंने ने भी इसे अधूरा छोड़ दिया। क्योंकि वे इससे ज्यादा झूठ नहीं बोल सकते थे। कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस कहां है? कांग्रेस अगर सदन में विपक्ष की भूमिका निभाती तो सत्ता पक्ष के लोग इस तरह से नहीं बोल सकते थे। अब सदन नहीं चल रहा बल्कि सब लोग एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगेंगे। 

आज प्रदेश में जाकर पता करो कि कांग्रेस के क्या हालात हैं। जब इनेलो आएगी तब कांग्रेस साफ हो जाएगी। संगठन के पुनर्गठन के लिए की गई नियुक्तियों के नाम बताते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आरएस चौधरी और शेरसिंह बढशामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार जालान, अंजू चौधरी और ब्रि. ओपी चौधरी को उपाध्यक्ष, प्रकाश भारती को प्रधान महासचिव, कै. इंद्र सिंह नारा, रमेश गर्ग और सुमित्रा देवी को महासचिव, चत्तर सिंह, बलवंत मायना और नरेंद्र वर्मा को सचिव, उमेद लोहान को संगठन सचिव, रामभगत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अश्विनी दत्ता को प्रवक्ता और चत्तर सिंह कश्यप और रामकुमार नंबरदार को सदस्य नियुक्त किया गया।

संसदीय कार्य समिति में अभय सिंह चौटाला को चेयरमैन, शेरसिंह बढ़शामी, प्रकाश भारती, रामपाल माजरा, आरएस चौधरी, एमएस मलिक और कमल नागपाल को सदस्य बनाया गया।

सात प्रदेशों के अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची

रामपाल माजरा को पुन: हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं समरपाल चौधरी को उत्तरप्रदेश, मोतीलाल को मध्यप्रदेश, जयवीर गोदारा को राजस्थान, हरिसिंह राणा को दिल्ली, स. गुरतेग सिंह वांडर (गिक्कू)को पंजाब और डॉ. विरेंद्र पहल को हिमाचलप्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्य कार्यकारिणी

राज्य कार्यकरिणी में रेखा राणा, ओमप्रकाश गोरा, राजसिंह मोर, रामफल कुंडू, सुबान खान, यशबीर राणा और रणवीर सिंह मंदोला को उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह को प्रधान महासचिव, पूर्व विधायक सिताराम, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, सुनील लांबा, मंगतराम सैनी, रामकुमार ऐबला, सुरेंद्र लांबा, अजीत बॉबी, शीशपाल जंधेड़ी, बुटासिंह लूखी, देवेंद्र चौहान और विजय पंचगामा को महासचिव, डॉ. केसी काजल, सतबीर बडेसरा, जगतार सिंह संधु, तैयब हुसैन भीमसिका, आनंद श्योराण, राजा माजरा, कृष्ण मलिक, हेमराज जागलान, पालाराम राठी, रमेश कुमार, रामरत्तन कश्यप, जोगेंद्र मलिक, देवेंद्र सिंह बड़तोली, बलविंद्र कैरों, कश्मीर सिंह करीवाला और सतबीर सिसाय को सचिव, अदित्य देवीलाल को संगठन सचिव, मनोज अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, एमएस मलिक को नीति और कार्यक्रम समिति का चेयरमैन और विरेंद्र राणा को सदस्य, शेरसिंह बढ़शामी को अनुशासन कार्रवाई समिति को चेयरमैन, स. नछत्तर सिंह मलहान को पार्टी सचिव और राकेश सिहाग को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्षों की सूची

सतिंद्र टोनी को पंचकूला, जगमाल सिंह रोलां को अंबाला, जयपाल चढूनी को कुरूक्षेत्र, अनिल तंवर को कैथल, विजेंद्र रेढू को जींद, जसबीर सिंह जस्सा को सिरसा, बिकरसिंह हडोली को फतेहाबाद, अशोक ढाणी माहू को भिवानी, सतपाल सरपंच को हिसार, सुरेंद्र कौशिक को महेंद्रगढ़, रोहताश खटाना को गुरूग्राम, विनोद नागर को फरीदाबाद और नफे सिंह लाहली को रोहतक, कुणाल गहलावत को सोनीपत, कुलदीप राठी को पानीपत, सुरजीत सिंह शामगढ़ को करनाल, रोशनलाल को यमुनानगर, ताहिर हुस्सैन को मेवात, महेंद्र चौहान को पलवल, राजपाल यादव को रेवाड़ी और सूबे सिंह अटेला को दादरी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही 99 लोगों को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD