Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रिस्पांस समय को घटाने के लिए पंजाब पुलिस के इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को स्मार्ट फोनों के साथ किया अपग्रेड

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने सुचारू कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने के लिए ईआरवीज़ को बांटे 165 स्मार्टफोन्स

Arpit Shukla, Special Director General of Police, Special DGP Law and Order, Police, Punjab Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2025

Last updated on: Mar 26, 2025, 13:34 IST

राज्य में नागरिकों की सुरक्षा को बढ़ाने और समय पर एमरजैंसी रिस्पांस सेवाओं में सुधार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (विशेष डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने आज एमरजैंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस-112) के तहत एमरजैंसी रिस्पांस वाहनों (ईआरवीज) को 165 नए स्मार्टफोन्स प्रदान किए गये।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य डायल 112 हेल्पलाइन - पब्लिक सेफ्टी अंसरिंग पॉइंट को और अधिक सुचारू बनाना है, जिस पर अब तक 2.34 करोड़ से अधिक फोन कॉलें सुनी गई हैं और लगभग 20.05 लाख केस दर्ज किए हैं।mडयूल-सिम क्षमताओं और 5जी तकनीक से लैस ये स्मार्टफोन एमरजैंसी रिस्पांस वाहनों में लगाए गए मौजूदा मोबाइल डेटा टर्मिनलों (एमडीटीज़) के साथ बैकअप संचार साधन के रूप में काम करेंगे।

बताने योग्य है कि राज्य में 258 एमरजैंसी रिस्पांस वाहन हैं जिनमें 241 चार-पहिया वाहन और 17 दो-पहिया वाहन शामिल हैं, जिनमें से 165 अत्याधुनिक एमडीटीज़ और नए वितरित स्मार्टफोन्स के साथ लैस हैं। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस समय प्रत्येक ईआरवी में एमडीटी लगे हुए हैं और अब डयूल-सिम वाले नए स्मार्टफोन्स एक नेटवर्क फेल होने की सूरत में भी सुचारू कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि इस डयूल-डिवाइस सिस्टम से ईआरवीज़ का जवाब देने का समय और कम होने की उम्मीद है। बताने योग्य है कि वर्तमान समय में ईआरवीज़ को मौके पर पहुँचने में लगभग 10 से 25 मिनट लगते हैं। उन्होंने ईआरएसएस -112 के परिवर्तनीय सुधारों को उजागर करते हुए बताया कि ईआरएसएस -112 के माध्यम से पहले ही संचार चैनलों को चैटबॉट्स, सोशल मीडिया और आईओटी उपकरणों की सुविधा से जोड़ा गया है और जल्द ही इसे व्हाट्सएप के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

विशेष डीजीपी ने बताया कि आगामी हीट मैप विशेषता के साथ 1098, 101, 108, और 181 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइनों को एक ही प्रणाली में जोड़ने से अपराधों के हॉटस्पॉट्स की पहचान करने और उनके खिलाफ समय पर कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण क्रांति देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि हीट मैप राज्य भर में अपराध के हॉटस्पॉट्स को लूट, डकैती और अन्य बड़े अपराधों सहित घटनाओं के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने योग्य बनाएगा, जिससे टार्गेटेड पुलिसिंग को अधिक सक्षम बनाया जा सकेगा।

डायल 112 पीएसएपी को पंजाब के एमरजैंसी रिस्पांस सिस्टम का मुख्य केंद्र बताते हुए, उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन रोजाना लगभग 15,000 कॉल्स को हैंडल करती है और लगभग 1,500 केस दर्ज होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस ईआरएसएस के अंतर्गत वाहनों के बेड़े का विस्तार करने के लिए और ईआरवी खरीदने का प्रस्ताव भी रख रही है ताकि राज्य भर में कवरेज को और बेहतर बनाया जा सके और नागरिकों को तुरंत सहायता प्रदान करने वाले वाहनों के रिस्पांस समय को और घटाया जा सके।

बताने योग्य है कि ईआरवी 1080पी रिज़ॉल्यूशन वाले डैश कैमरे और 256 जीबी मेमोरी कार्ड, पोर्टेबल एम्प्लिफायर, आग बुझाने वाले यंत्र और जीपीएस सिस्टम से लैस हैं। ये अपग्रेडेशन और 2,100 पुलिस कर्मियों को एमडीटीज़ के कामकाज का प्रशिक्षण देना, जन सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीकी की उपयोगिता के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Tags: Arpit Shukla , Special Director General of Police , Special DGP Law and Order , Police , Punjab Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD