Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पानीपत से जींद तक सड़क के निर्माण के लिए 184 करोड़ रुपये की दी प्रशासनिक स्वीकृति- कृष्ण लाल पंवार

शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया की जाएगी पूरी, सड़क के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेनों का भी किया जाएगा निर्माण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Mar 2025

Last updated on: Mar 25, 2025, 15:29 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के अथक प्रयासों से जिला पानीपत में अनेकों विकास के कार्य प्रगति पर है। इसी कड़ी में उन्होंने पानीपत से जींद तक सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति दिलवाने में विशेष प्रयास किए। 

इन सड़कों के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 184 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन कार्यों के निर्माण के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि पानीपत से जींद तक सडक का निर्माण किया जाएगा। 

जिसमें पानीपत से दरियापुर मोड तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। यह फोरलेन सड़क जिला पानीपत का हिस्सा रहेगी और इस फोरलेन को बनाने में 92 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इसी प्रकार, श्री पंवार ने बताया कि दरियापुर मोड से लेकर जींद तक 10 मीटर की सड़क बनाई जाएगी और यह रोड जिला जींद का हिस्सा रहेगी। 

इस रोड को बनाने में 92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे शिफ्ट करने और फॉरेस्ट विभाग को 25.26 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। पंचायत मंत्री ने बताया कि यह सड़क जिस- जिस गांव को कवर करेगी उन सभी गांवों में आवश्यकतानुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेन बनाने का भी प्रावधान किया जाएगा।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD