Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजिलेंस ब्यूरो और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा डेयरियों और दुकानों की औचक चेकिंग

जांच के लिए नमूने किए एकत्र

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Punjab Vigilance Bureau, Fatehgarh Sahib, Rupnagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब/रूपनगर , 24 Mar 2025

Last updated on: Mar 25, 2025, 12:35 IST

राज्य में खाद्य पदार्थों की मिलावटखोरी को रोकने की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने आज फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में कई डेयरियों और फूड जॉइंट्स की औचक चेकिंग की। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस साझा कार्रवाई के दौरान लैब जांच के लिए दूध, दही और पनीर के कई नमूने एकत्र किए गए, जो मिलावटखोरी के खिलाफ सरकार की ठोस कार्रवाई को दर्शाता है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतींद्र सिंह और विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर शकुंत चौधरी की अगुवाई में की गई इस छापेमारी के दौरान फतेहगढ़ साहिब के जोती रूप चौक के नजदीक स्थित इमान डेयरी की चेकिंग की गई जहां दूध, दही और पनीर के नमूने लिए गए। इसके अलावा, अन्य जांच के लिए फतेहगढ़ साहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित चीमा डेयरी से दूध के नमूने लिए गए।

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सख्त चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों की मिलावटखोरी के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। मिलावटखोरी को जड़ से खत्म करने के लिए आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि यदि लैब जांच के माध्यम से किसी भी मिलावटखोरी की पुष्टि होती है तो तुरंत और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रूपनगर में भी की गई चेकिंग

इसी प्रकार, विजिलेंस ब्यूरो द्वारा एस.एस.पी./विजिलेंस ब्यूरो रूपनगर रेंज अरुण सैनी, डी.एस.पी./विजिलेंस ब्यूरो यूनिट रूपनगर गुरचरन सिंह और स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा विभाग, रूपनगर के सहायक कमिश्नर मनजिंदर सिंह की निगरानी में रूपनगर में विभिन्न स्थानों पर अचानक चेकिंग की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिमरनजीत सिंह (रूपनगर-1) और दिनेश जोत सिंह समेत टीमों ने बिना लाइसेंस वाले विक्रेताओं से सोया चाप, स्प्रिंग रोल, मोमोज़, बेकरी आइटम्स, ब्रेड और घी के नमूने एकत्र किए। प्रवक्ता ने आगे बताया कि गुणवत्ता और शुद्धता की जांच करने के लिए ये नमूने लैब में भेजे गए हैं। 

इसके अलावा, लाइसेंस के बिना काम करने वाले या मानकों के मुताबिक साफ-सफाई न रखने वाले मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं और कई मामलों में जुर्माने भी लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि चेकिंग के दौरान डेयरियों के मालिकों, मिठाई की दुकानों और फूड जॉइंट्स के मालिकों को मिलावटखोरी के नतीजों के बारे में औपचारिक रूप से चेतावनी दी गई और खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विस्तृत मुहिम के बारे में भी जानकारी दी गई। 

उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के सहयोग से, विजिलेंस टीमों द्वारा राज्य स्तर की कार्रवाइयाँ अमल में लाई जा रही हैं, खासकर उन क्षेत्रों की तरफ ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है जहां मिलावटखोरी अधिक प्रचलित मानी जाती है। उन्होंने नागरिकों को खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट विजिलेंस ब्यूरो की समर्पित हेल्पलाइन पर करने के लिए भी उत्साहित किया और साथ ही गोपनीयता और तुरंत कार्रवाई का भरोसा भी दिया।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Punjab Vigilance Bureau , Fatehgarh Sahib , Rupnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD