Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब सरकार के 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत जिला पुलिस की ओर से संपर्क कार्यक्रम शुरू

ए.डी.जी.पी. नरेश अरोड़ा ने नशे के खात्मे के लिए लोगों से पूर्ण सहयोग की मांग

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, SAMPARK, Naresh Arora, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Mar 2025

Last updated on: Mar 25, 2025, 11:20 IST

पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए  'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत लोगों को नशे और अपराधों के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला पुलिस ने ए.डी.जी.पी. नरेश अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक की उपस्थिति में संपर्क कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित लोगों ने नशों के खात्मे के लिए सहयोग का संकल्प लिया।  

होशियारपुर सिटी सेंटर में हुए भव्य कार्यक्रम के दौरान ए.डी.जी.पी. (मानव अधिकार) नरेश अरोड़ा ने जिला निवासियों से आह्वान किया कि वे नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस और सिविल प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दें, ताकि बुरे तत्वों से सख्ती से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि संपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के सहयोग से नशे के खतरे को समाप्त करना है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाबियों ने आतंकवाद जैसी बड़ी चुनौती को समाप्त किया है, तो नशों को भी खत्म करने में सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सहयोग और तालमेल से अपना योगदान सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस ठोस कार्रवाई को अंजाम दे सके। ए.डी.जी.पी. नरेश अरोड़ा ने बताया कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला तोड़ने के साथ-साथ पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से युवाओं को नशों के बुरे और खतरनाक रुझानों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि होशियारपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिसके तहत उनकी 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को अटैच किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि  'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत 23 मार्च तक प्रदेश भर में 2748 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संपर्क अभियान के साथ जुड़ कर इस सामाजिक कार्य में अहम भूमिका अदा करें।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने संबोधित करते हुए लोगों से पूर्ण सहयोग मांगा और कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन नशों की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि खेल मैदान और जिम स्थापित किए जाएंगे, ताकि युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा दी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन जल्द ही सोशल मीडिया पर एक समूह बनाएगा, जिसके माध्यम से नशों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि ज़िला होशियापुर में नशा छुड़ाओ केंद्र के परिणाम बहुत ही सार्थक हैं और ज़िला प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा नशा मुक्ति केंद्र बहुत ही सुचारू तरीके से कार्यशील है, जहां नौजवानों को कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने नशे से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील करते हुए कहा कि दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और डीजीपी श्री गौरव यादव के निर्देशानुसार यह अभियान जिले में युद्धस्तर पर जारी है।

एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने कहा कि इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तीन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जो कि नशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, नशा मुक्ति व पुनर्वास, और नशों की रोकथाम। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और शहरी क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भी नशों के खिलाफ इस अभियान के लिए अपने सुझाव दिए।

नशा मुक्ति केंद्र से काउंसलर संदीप कुमारी ने नशों की रोकथाम और इलाज पर विस्तार से जानकारी दी। आई.पी.एस. अधिकारी गजलप्रीत कौर ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया। ए.डी.जी.पी. ने मंगूवाल अंतरराज्यीय बैरियर का दौरा कर नाके पर चल रही चेकिंग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वाहनों की पूरी तत्परता से चेकिंग होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की तस्करी न हो। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी का भी जायजा लिया।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , SAMPARK , Naresh Arora , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD