Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पंजाब सरकार द्वारा 2.10 करोड़ रुपये खर्च करके सी.एच.सी. सिंघोवाल, दीनानगर का कायाकल्प किया जाएगा

विधायक शैरी कलसी और चेयरमैन रमन बहल ने सी.एच.सी. सिंघोवाल की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा

Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, Shery Kalsi, Batala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दीनानगर/गुरदासपुर , 22 Mar 2025

Last updated on: Mar 22, 2025, 17:33 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्रांति के तहत राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार लगातार जारी है। इन प्रयासों के तहत पंजाब सरकार द्वारा 2.10 करोड़ रुपये खर्च करके सी.एच.सी. सिंघोवाल (दीनानगर) का कायाकल्प किया जाएगा। सी.एच.सी. सिंघोवाल की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन परियोजना का नींव पत्थर आज विधायक और आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स. अमन शेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब स्वास्थ्य सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री रमन बहल, विधायक डेरा बाबा नानक स. गुरदीप सिंह रंधावा और श्री शमशेर सिंह द्वारा रखा गया।

सी.एच.सी. सिंघोवाल (दीनानगर) की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन परियोजना का नींव पत्थर रखने के बाद उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री अमन शेर सिंह शैरी कालसी ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर में आम आदमी क्लीनिक शुरू करके लोगों को उनके घर के नज़दीक मुफ्त और मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाईं हैं।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ का उल्लेख करते हुए विधायक स. शैरी कलसी ने कहा कि राज्य सरकार नशों का पूर्ण खात्मा करने के लिए वचनबद्ध है और इस मुहिम को फ़तेह करने के लिए लोगों को भी अपना साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब नशा तस्करों का पंजाब में कोई स्थान नहीं है और नशा तस्करों को अपने किए के नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मान सरकार नशों का अंत करके ‘रंगला पंजाब’ और खुशहाल पंजाब का सपना जरूर पूरा करेगी। इस मौके पर पंजाब स्वास्थ्य सिस्टम्स कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्री रमन बहल ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने दीनानगर वासियों की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सी.एच.सी. सिंघोवाल की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन परियोजना की शुरुआत की है, जिसमें 2.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत सी.एच.सी. सिंघोवाल की इमारत की मुरम्मत पर 91.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि 9.25 लाख रुपये पब्लिक हेल्थ पर, 26.39 लाख रुपये मेडिकल गैस पाइपलाइन पर, 70 लाख रुपये फायर फाइटिंग पर और 15.70 लाख रुपये बिजली के कामों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सारी परियोजना अगले 6 महीनों में पूरा कर ली जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस सी.एच.सी. के अपग्रेडेशन से दीनानगर शहर और आस-पास के 200 गांवों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। चेयरमैन श्री रमन बहल ने कहा कि पंजाब हैल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन द्वारा सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 

सिंघोवाल के इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर डेरा बाबा नानक के विधायक स. गुरदीप सिंह रंधावा ने भी पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों का मुफ्त इलाज हो रहा है और अस्पतालों तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार करके मान सरकार ने लोगों के साथ किए अपने वादे को पूरा किया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान स. शमशेर सिंह दीनानगर ने सिंघोवाल सी.एच.सी. की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि सी.एच.सी. सिंघोवाल दीनानगर शहर और आस-पास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देती है पर पिछली सरकारों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पार्टियों की सरकारों द्वारा अनदेखा किये इस सी.एच.सी. की आखिरकार सुध आम आदमी पार्टी की सरकार ने ली है। 

उन्होंने कहा कि आज सी.एच.सी. सिंघोवाल की मुरम्मत, नवीनीकरण और अपग्रेडेशन परियोजना का नींव पत्थर रख दिया गया है और अगले 6 महीने में इस सी.एच.सी. का पूरी तरह कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा इस स्वास्थ्य संस्थान की सुध लेने पर इलाके के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

इस मौके पर एस.डी.एम. दीनानगर स. जसपिंदर सिंह भूल्लर, आई.ए.एस., सिविल सर्जन डॉ. भारत भूषण, सरपंच गुरनाम सिंह सिंघोवाल, सुच्चा सिंह मुल्तानी, गुरजीव सिंह सरपंच बब्बरी, रंजीत सिंह ब्लॉक प्रधान, तलविंदर सिंह, सुखवंत राज, एस.एम.ओ. डॉ. सुशील, मेडिकल अफ़सर डॉ. मोहित, डॉ. इंदरजीत राणा समेत इलाके के गणमान्य जन उपस्थित थे।

 

Tags: Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , Shery Kalsi , Batala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD