Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर

 

सीजीसी लांडरां ने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विश्व जल दिवस 2025 पर वॉकथॉन का आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, World Water Day 2025, Sukhna Lake
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 22 Mar 2025

Last updated on: Mar 22, 2025, 16:54 IST

सीजीसी लांडरां के स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट ने वर्ल्ड वॉटर डे 2025 के उपलक्ष्य पर सुखना लेक, चंडीगढ़ से चंडीगढ़ क्लब तक एक वॉकेथॉन का आयोजन किया। इस इवेंट का उद्देश्य जल संरक्षण (वॉटर कंज़र्वेशन) के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। 

वॉकेथॉन में सीजीसी लांडरां के 600 से ज़्यादा स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स ने भाग लिया, जिससे एनवायरनमेंट के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता को बल मिला। वॉकेथॉन की शुरुआत सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल द्वारा की गई, उनके साथ डॉ. पी.एन. हृषीकेशा, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां और डॉ. गगनदीप कौर भुल्लर, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, सीजीसी लांडरां भी उपस्थित थे। 

इस वर्ष की थीम "ग्लेशियर संरक्षण" थी, जिसमें ये बताया गया कि ग्लेशियर एक महत्वपूर्ण स्तोत्र है जो हमे फ्रेश वाटर प्रदान करता है और साथ ही क्लाइमेट चेंज की वजह से इनके तेजी से पिघलने के संकट को उजागर किया। सीजीसी लांडरां के प्रेजिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने वर्ल्ड वाटर डे के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जल जीवन की नींव है और इसका संरक्षण केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। 

इस प्रकार की वॉकेथॉन जैसी गतिविधियाँ हमें हमारे जल उपयोग की आदतों पर सोचने के लिए प्रेरित करती हैं और इस अमूल्य संसाधन की रक्षा के लिए ज़रूरी उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल देते हुए, डॉ. पी.एन. हृषीकेशा, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां ने कहा, “वर्ल्ड वाटर डे हमें याद दिलाता है कि जल संकट पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई चिंता का विषय है। 

एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम अपने स्टूडेंट्स को जल संरक्षण के लिए आवश्यक ज्ञान और प्रेरणा प्रदान करें ताकि सभी के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।” स्टूडेंट्स को सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, डॉ. गगनदीप कौर भुल्लर, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, सीजीसी लांडरां ने कहा, “पानी की हर बूंद की अहमियत होती है और यह देखकर खुशी होती है कि हमारे स्टूडेंट्स इतने सार्थक उद्देश्य के लिए एक साथ आए हैं। 

वर्ल्ड वॉटर डे सिर्फ जागरूकता फैलाने का दिन नहीं है, बल्कि यह कार्रवाई के लिए प्रेरित करने का दिन है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर ही बड़ा बदलाव ला सकते हैं।” इस इवेंट का समापन पार्टिसिपेंट्स द्वारा अपने जीवन में जल संरक्षण की आदतें अपनाने की शपथ के साथ हुआ।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , World Water Day 2025 , Sukhna Lake

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD