Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अनुराग रस्तोगी ने उद्योगों के लिए अनुपालन बोझ और विनियमन को कम करने पर बल दिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Mar 2025

Last updated on: Mar 22, 2025, 13:35 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश में और अधिक व्यापार-अनुकूल परिवेश को बढ़ावा देने के लिए अनुपालन बोझ और विनियमन को कम करने पर बल दिया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अनुपालन बोझ और विनियमन को कम करने से संबंधित एक कार्यशाला में बोलते हुए, उन्होंने केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रकोष्ठ बनाने का स्वागत करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सभी राज्यों को शामिल करके औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत करना और उद्यमशीलता के अवसरों को बढ़ाना है।

मुख्य सचिव ने वर्ष 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने के हरियाणा के महत्वाकांक्षी विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की प्रमुख पहल आर्थिक विकास और निवेश प्रोत्साहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह कार्यशाला हरियाणा के औद्योगिक विकास को बढ़ाने और राज्य में व्यापार संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

कार्यशाला के दौरान हुई चर्चा और सुझावों से निवेशक-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए आगे के सुधारों के साथ- साथ रणनीतिक सुधार और कार्य योजना की नींव भी मजबूत हुई है। केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में सचिव (समन्वय) श्रीमती वंदना गुरनानी और हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. डी. सुरेश ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और प्रदेश की सक्रिय औद्योगिक नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने अनुकूल कारोबारी माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों में सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. डी. सुरेश ने राज्य में और अधिक व्यापार-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विभागों में समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता जताई।

         

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana Chief Secretary , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD