Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने जिले को 3 एंबुलेंस की भेंट

राज्यसभा सदस्य और डिप्टी कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाई, दिव्यांगों के लिए 5 व्हील चेयर जिला रेडक्रॉस सोसायटी को सौंपी

Himanshu Aggarwal, Dr. Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Harbhajan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 18 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 09:00 IST

राज्यसभा सदस्य एवं मशहूर क्रिकेटर श्री हरभजन सिंह ने आज अपने एम.पी लैड फंड से सिविल सर्जन कार्यालय एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी को तीन एंबुलेंस भेंट की। इन एम्बुलेंसों का उपयोग जिले में मरीजों के परिवहन, उनके त्वरित उपचार और सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।इसके अलावा राज्यसभा सदस्य ने दिव्यांगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को पांच बैटरी चालित व्हीलचेयर भी प्रदान की। 

दिव्यांगों को आसान आवाजाही के लिए ये व्हील चेयर मददगार साबित होंगी। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर जालंधर डा. हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद रहे।एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए श्री हरभजन सिंह ने कहा कि इनमें से 2 एम्बुलेंस सिविल सर्जन दफ्तर को और 1 एम्बुलेंस जिला रेड क्रॉस सोसायटी को दी गई है। 

उन्होंने कहा कि ये एंबुलेंस मरीजों को जल्दी और सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगी। भविष्य में भी हरसंभव मदद करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे जिलावासियों की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध है।डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस पहल के लिए राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर अस्पताल पहुंच कर मानव जीवन को बचाया जा सकता है। 

उन्होंने सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी को लाभार्थियों तक व्हीलचेयर शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मोहल्ला सरन तहसील नकोदर के जगदीश, गांव मालोवाल की सुखजीत कौर, बस्ती बावा खेल जालंधर के जसवीर सिंह, गांव सिंधर के अमरीक सिंह और गांव कांग कलां के यादविंदर सिंह को इन व्हील चेयर का लाभ मिलेगा।  इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. गुरमील लाल, जिला प्रोग्राम अधिकारी-कम-सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी मनजिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Harbhajan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD