Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ड्रग तस्करी केस : बिक्रम मजीठिया केस में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन सामने आने पर जांच का दायरा बढ़ाया – वरुण शर्मा

एसआईटी सदस्य ने कहा, विदेश में बैठे दोषियों को वापस लाने के लिए हर संभव तरीका अपनाया जाएगा

Varun Sharma, Special Investigation Team, SIT, Patiala, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 13:31 IST

बिक्रम सिंह मजीठिया केस की एसआईटी के सदस्य और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री वरुण शर्मा ने आज शाम यहां पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुलासा किया कि एसआईटी द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत ड्रग्स मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की गई है, और यह पूछताछ 18 मार्च को भी जारी रहेगी।

श्री शर्मा ने बताया कि एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए विदेशों में हुए वित्तीय लेन-देन को भी शामिल किया है, क्योंकि एसआईटी पहले से ही इन संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस केस में चार दोषियों में से तीन विदेश में हैं, जिन्हें जांच प्रक्रिया में शामिल करने और कानूनी प्रक्रिया का सामना करवाने के लिए एसआईटी द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस सहित हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

श्री वरुण शर्मा ने आगे बताया कि इस केस में नामजद बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके परिवार से संबंधित फर्मों के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के प्रमाण एसआईटी को मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिस समय का यह मामला है, उस दौरान इन फर्मों में बड़ी मात्रा में नकदी जमा की गई थी और विदेशी कंपनियों के साथ भी वित्तीय लेन-देन हुआ था। 

इन लेन-देन और नकदी जमा करने के स्रोतों में अचानक हुई वृद्धि को लेकर एसआईटी ने सवाल-जवाब किए हैं। श्री वरुण शर्मा ने बताया कि इस संबंध में आगे और पूछताछ करने के लिए बिक्रम सिंह मजीठिया को दोबारा बुलाया गया है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में शुरू किए गए नशों के खिलाफ युद्ध के तहत एनडीपीएस एक्ट के हर मामले की गंभीरता और गहराई से जांच की जा रही है। इस केस में भी एसआईटी पूरी गहराई से जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि देश और विदेश में किए गए सभी वित्तीय लेन-देन की भी गहराई से जांच की जा रही है और विदेशों में बैठे बाकी दोषियों को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

 

Tags: Varun Sharma , Special Investigation Team , SIT , Patiala , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD