Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

युद्ध नशों विरुद्ध के तहत फिरोजपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने नशा बेचने वालों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध कब्जे वाले घर को गिराया गया

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 16 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 12:18 IST

पंजाब सरकार द्वारा "युद्ध नशों विरुद्ध " के तहत नशे और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई युद्धस्तर पर जारी है। सरकार ने जनता के सहयोग से नशे के उन्मूलन तक इस संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया है। इसी मुहिम के तहत आज फिरोजपुर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। 

एस.एस.पी. फिरोजपुर श्री भुपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में, गांव झुग्गे हजारा, पुलिस थाना फिरोजपुर सदर में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बना नशा तस्कर गुरचरन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह का घर जे.सी.बी. मशीन द्वारा गिरा दिया गया। उन्होंने बताया कि यह नशा तस्कर भगोड़ा है और इसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। 

साथ ही, इसने वन विभाग की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है, जिसे जल्द ही मुक्त कराया जाएगा। एस.एस.पी. ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत, पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही "युद्ध नशों विरुद्ध " मुहिम और डी.जी.पी. पंजाब श्री गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत फिरोजपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। 

इसी क्रम में, बीते कुछ दिनों में पुलिस ने कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर गांववासियों ने इस ठोस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान का आभार प्रकट किया और जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा व्यापारियों के खिलाफ की गई यह कार्रवाई बहुत प्रशंसनीय है।

एस.एस.पी. स भुपिंदर सिंह सिद्धू ने इस अवसर पर लोगों को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार पूरी तरह से उनके साथ है और नशे की चपेट में आए लोगों का इलाज कराकर उनके पुनर्वास में पूरी सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशा बेचने वाले हर तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, उन्होंने नशा बेचने वालों को चेतावनी दी कि वे इस काम को तुरंत छोड़ दें, अन्यथा भविष्य में इसी तरह की और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और नशे से कमाई गई संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD