Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीएम मान और केजरीवाल ने पवित्र तीर्थस्थलों के दौरे के दौरान पंजाब के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण की पुष्टि की

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर और श्री रामतीर्थ मंदिर में हुए नतमस्तक

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal,  Sri Harmandir Sahib, Bhagwan Valmiki Tirath Sthal, Sri Durgiana Mandir, Kuldeep Singh Dhaliwal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 16 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 09:21 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 10 दिन की विपश्यना के बाद अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ अमृतसर पहुंचे। रविवार को पंजाब में आप सरकार के तीन साल पूरे होने पर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और सुनीता केजरीवाल के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर और राम तीर्थ मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और सबकी खुशहाली व सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को तीन साल पूरे हो गए। 16 मार्च 2022 को भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। आज हम गुरु महाराज के दरबार में आकर उनका धन्यवाद किया कि उन्होंने हमें तीन साल हमारा मार्गदर्शन किया और हमें शक्ति दी कि हम लोगों की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि हमें गरीबों की सेवा करनी है। जिनके पास कुछ नहीं हैं, उनकी सेवा करनी है और लोगों को न्याय दिलाना है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशे और भ्रष्टाचार की है। नशे और भ्रष्टाचार दोनों के खिलाफ अब पंजाब के लोगों ने युद्ध छेड़ दिया है। एक साथ पंजाब के तीन करोड़ लोग मिलकर नशे वालों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ युद्ध छेड़ें हुए हैं। यह न्याय की लड़ाई है। हम श्री गुरुजी महाराज से आशीर्वाद लेकर आए हैं कि गुरुजी महाराज हमें रास्ता दिखाएं और हमें शक्ति दें कि इसी तरह हम लोगों की आगे भी सेवा करते रहें। हम राज नहीं चला रहे हैं, बल्कि लोगों की सेवा कर रहे हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए। तीन साल पहले 16 मार्च 2022 को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मस्थली खटकड़ कलां में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शपथ ली थी। पूरे पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए पंजाब को नशा मुक्त करना है, शिक्षा को शानदार करना है, स्वास्थ्य, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत बड़े-बड़े काम करने हैं। तीन साल बाद श्री गुरुजी महाराज का धन्यवाद करने आए हैं। 

भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटियां दी है और जिस सोच के साथ आम आदमी पार्टी बनाई थी, उसी सोच को कायम रखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में काम कर रही है। हमारी सरकार पूरी योजना बद्ध तरीके से नशा के विरुद्ध युद्ध चल रहा है। इसके साथ ही तहसील से लेकर कहीं पर भी अगर भ्रष्टाचार हो रहा है तो उसके खिलाफ भी युद्ध चल रहा है। 

हमारी सरकार लगातार युवाओं को सरकारी नौकरियां दे रही हैं। अभी तक 55 हजार से अधिक नौकरियां दे चुके हैं। बिजली, पानी समेत प्रकृति ने पंजाब को जो भी दिया है, उसका सही से इस्तेमाल करना है।सीएम भगवंत मान ने एक्स पर कहा कि आज गुरु नगरी श्री अमृतसर साहिब में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

गुरु साहिब के चरणों में शीश झुकाया और पंजाब तथा पंजाबियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। साथ ही, पंजाब में आम लोगों की सरकार के 3 साल पूरे होने पर परमात्मा का शुक्रिया अदा किया और गुरु साहिब के आगे यह कामना की कि इसी तरह नेक नीयत और ईमानदारी से लोगों के हित में फैसले लेते रहें।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Sri Harmandir Sahib , Bhagwan Valmiki Tirath Sthal , Sri Durgiana Mandir , Kuldeep Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD