Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली में योग महोत्सव 2025 का उद्घाटन

10 अनोखे कार्यक्रमों के साथ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए मंच तैयार

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH, Bharatiya Janata Party, BJP, International Day of Yoga, IDY, International Day of Yoga 2025, IDY 2025, Yoga Mahotsav 2025, Global Yoga Summit, Yoga Sangama, Harit Yoga, Yoga Parks, Yoga Events 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 18:42 IST

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रताप राव जाधव ने आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के पूर्ववर्ती कार्यक्रम योग महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 11वें आयोजन के उपलक्ष्य में श्री प्रताप राव जाधव ने 10 अद्वितीय घोषणा कार्यक्रम भी जारी किए, जो योग में भारत की वैश्विक पहल को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. डी. वीरेंद्र हेगड़े, संसद सदस्य, धर्माधिकारी, श्री क्षेत्र धर्मस्थल, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, प्रख्यात योग गुरु, वैज्ञानिक और विद्वान भी उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नोडल मंत्रालय के रूप में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 सफल आयोजनों का नेतृत्व किया है, जिन्हें विश्व स्तर पर काफ़ी उत्साह और समर्थन मिला है। 

इसी का अनुसरण करते हुए इस वर्ष योग के विभिन्न आयामों को बढ़ावा देने और विश्व में स्वास्थ्य, कल्याण और शांति में वृद्धि करने की दिशा में जन आंदोलन को प्रोत्साहन देने हेतु योग महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से पहले 100 दिन एक महत्वपूर्ण घटना होती है। 

यह आयोजन औपचारिक रूप से 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने अपने संबोधन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम इस दिन को एक भव्य उत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं। 

योग न केवल जीवन जीने का एक तरीका है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने का एक शक्तिशाली माध्यम भी है। इसकी अद्वितीय शक्ति ने विश्व में लाखों लोगों को लॉकडाउन के चुनौतीपूर्ण दिनों के दौरान स्वस्थ और लचीला बने रहने में मार्गदर्शन किया।"

आयुष मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए प्रारंभिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए मार्गदर्शन हेतु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजकों की प्रारंभिक सार्वजनिक रुचि और उनकी मांग के जवाब में 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पुस्तिका, 2025, संस्करण 1.0' भी जारी की।

आयुष मंत्री ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की गतिविधियां इस वैश्विक कार्यक्रम के 11वें आयोजन को चिह्नित करने के लिए 10 अद्वितीय घोषणात्मक कार्यक्रमों के इर्द-गिर्द घूमेंगी, जो इसे सबसे व्यापक और समावेशी बनाती हैं:

योग संगम - 10,000 स्थानों पर समन्वित योग प्रदर्शन, जिसका लक्ष्य विश्व रिकार्ड बनाना है ।

योग बंधन - प्रतिष्ठित स्थलों पर योग सत्र आयोजित करने के लिए 10 देशों के साथ वैश्विक साझेदारी।

योग पार्क - दीर्घकालिक सामुदायिक सहभागिता के लिए 1,000 योग पार्कों का विकास।

योग समावेश - दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और हाशिए पर रह रहे समूहों के लिए विशेष योग कार्यक्रम।

योग प्रभाव - जन स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर एक दशकीय प्रभाव मूल्यांकन।

योग संपर्क – एक ऑनलाइन वैश्विक योग सम्मेलन जिसमें प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर शामिल होंगे।

हरित योग - एक सतत-संचालित पहल जिसमें योग को वृक्षारोपण और सफाई अभियान के साथ जोड़ा गया है।

योग अनप्लग्ड - युवाओं को योग की ओर आकर्षित करने के लिए एक कार्यक्रम

योग महाकुंभ - एक सप्ताह तक 10 स्थानों पर चलने वाला उत्सव, जिसका समापन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक केंद्रीय समारोह के साथ होगा।

संयोगम् - समग्र स्वास्थ्य के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के साथ योग को एकीकृत करने वाली 100 दिवसीय पहल।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2.5 करोड़ घरों में - जो देश के सभी घरों का लगभग 8 प्रतिशत है - उनमें कम से कम एक सदस्य योग का अभ्यास करता है। यह जन जीवन में योग के गहन एकीकरण को दृढ़ता से दर्शाता है।

दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) में सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के लाइव प्रदर्शन के साथ हुई , जिसमें 1,000 से ज़्यादा योग उत्साही लोगों ने हिस्सा लिया। सीवाईपी को विशेषज्ञों की सलाह से तैयार किया गया है क्योंकि इसमें योग के सभी फायदों का लाभ लेने के लिए रोज़ाना योगाभ्यास शामिल है। 

इस प्रोटोकॉल का उद्देश्य योग निद्रा, प्राणायाम, ध्यान आदि जैसी योग क्रियाओं को लोकप्रिय बनाना है। हर योगिक गतिविधि लचीलापन, शक्ति, संतुलन और सामंजस्य प्राप्त करने में सुधार लाने की कुंजी है। एक दिवसीय योग महोत्सव 2025 में कई तरह की गतिविधियां शामिल थीं, जिनमें तीन थीम-आधारित तकनीकी सत्र शामिल थे, जिनमें सामान्य योग प्रोटोकॉल में अंतर्निहित विज्ञान, मोटापा दूर करने संबंधी अभियान: योग की भूमिका और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का दशकीय वर्ष शामिल था। 

इन तकनीकी सत्रों में योग, चिकित्सा और वैज्ञानिक शोध के क्षेत्रों के प्रख्यात विशेषज्ञों ने भाग लिया और एक महत्वपूर्ण ज्ञान-साझाकरण मंच के रूप में कार्य किया। इससे योग की वैज्ञानिक और चिकित्सीय क्षमता को बल मिला और साथ ही एक भव्य और प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए मंच तैयार हुआ।

योग महोत्सव 2025 स्वास्थ्य और सेहत में क्रांति के लिए मंच तैयार करता है, जिसमें भारत योग को दुनिया भर में जीवन का एक तरीका बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पिछले एक दशक में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने योग को एक वैश्विक कार्यक्रम बनाने के लिए भारत के समर्पण को दर्शाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य, सेहत और एकता के विश्वव्यापी उत्सव के रूप में विकसित हुआ है।

अनुलग्नक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन बन गया है, जो विभिन्न देशों में लाखों लोगों को एकजुट कर रहा है। यहां इसकी प्रमुख उपलब्धियों पर एक संक्षिप्त नज़र डाली गई है:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 - नई दिल्ली : राजपथ पर आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में 35,985 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2016 - चंडीगढ़: कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 30,000 से अधिक प्रतिभागी एकत्रित हुए, जिनमें 150 दिव्यांगजन भी शामिल थे जिन्होंने पहली बार योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने मधुमेह जैसी बीमारियों के इलाज में योग की भूमिका पर जोर दिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2017 - लखनऊ: रमाबाई अंबेडकर मैदान में 51,000 प्रतिभागी शामिल हुए जिसमें योग को किफायती 'स्वास्थ्य बीमा' के रूप में रेखांकित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 - देहरादून: वन अनुसंधान संस्थान में 50,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसका विषय था "सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए योग"। इसरो ने इस दौरान भुवन-योग और योग लोकेटर ऐप लॉन्च किए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 - रांची: 'हृदय की देखभाल के लिए योग' पर केंद्रित कार्यक्रम से खादी कारीगरों को पर्यावरण अनुकूल योग सहायक उपकरणों से लाभ मिला।

आईडीवाई 2020 – ऑनलाइन: कोरोना महामारी के बीच 12.06 करोड़ लोग इस ऑनलाइन शामिल हुए। "माई लाइफ, माई योगा" प्रतियोगिता में 130 देशों से प्रविष्टियां आईं।

आईडीवाई 2021 – ऑनलाइन: “योग फॉर वेलनेस” थीम पर, दुनिया भर में 496.1 मिलियन लोगों तक पहुंच वाले इस कार्यक्रम में टाइम्स स्क्वायर, एफिल टॉवर और टोक्यो स्काईट्री पर प्रतिष्ठित समारोह आयोजित किए गए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 - मैसूर: मैसूर पैलेस में 15,000 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें 'गार्जियन रिंग' वैश्विक योग रिले और वीआर-संचालित डिजिटल प्रदर्शनी आयोजित की गई।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 - जबलपुर और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क: 23.44 करोड़ प्रतिभागियों के साथ, इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योग सत्र (सूरत में 1.53 लाख प्रतिभागी) शामिल हैं। 'ओशन रिंग ऑफ योग' ने 35,000 किलोमीटर की दूरी तय का रिकॉर्ड बनाया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 - श्रीनगर: श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित कार्यक्रम में 7,000 प्रतिभागियों ने बारिश के दौरान इसमें हिस्सा लिया। 'अंतरिक्ष के लिए योग' पहल में इसरो के वैज्ञानिक भी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश में 25.93 लाख लोगों ने योग करने की शपथ लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 24.53 करोड़ वैश्विक प्रतिभागियों ने इसे ऐतिहासिक उत्सव के रूप में चिह्नित किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने राजपथ से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक, वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण में भारत की इस विश्व व्यापी पहल को मजबूत किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ, आयुष मंत्रालय सीमाओं के पार योग के संदेश को फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे लाखों लोगों को स्वस्थ और बेहतर विश्व के लिए इस शाश्वत अभ्यास को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH , Bharatiya Janata Party , BJP , International Day of Yoga , IDY , International Day of Yoga 2025 , IDY 2025 , Yoga Mahotsav 2025 , Global Yoga Summit , Yoga Sangama , Harit Yoga , Yoga Parks , Yoga Events 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD