Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने मोगा में गैंगस्टर मलकीत मनु को संक्षिप्त गोलीबारी के बाद किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी, दविंदर बंबीहा गैंग के गैंगस्टर गोपी लाहौरिया और लक्की पटियाला का संचालक था: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 12:51 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब ने मोगा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान विदेश आधारित गैंगस्टर गौरव उर्फ लक्की पटियाला और दविंदर बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी लाहौरिया के एक संचालक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मलकीत सिंह उर्फ मनु निवासी दुसांझ तलवंडी, मोगा के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल समेत चार कारतूस भी बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनु, जो दविंदर बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य है, आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम आदि से संबंधित कम से कम सात मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर धर्मिंदर बाजी के इशारे पर आरोपी मलकीत मनु ने अपने साथी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के साथ मिलकर 19 फरवरी, 2025 को मोगा के गांव कपूरा में अपने विरोधी गिरोह पर हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और इस दौरान एक महिला की टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गई। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी मनु 26 फरवरी, 2025 को जगराओं में राजा ढाबा पर हुई गोलीबारी में भी शामिल था, जो उसने विदेश आधारित गैंगस्टर लक्की पटियाला के इशारे पर की थी।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि मोगा क्षेत्र में आरोपी मलकीत उर्फ मनु के छिपे होने के बारे में मिली मानव और तकनीकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए एआईजी गुरमीत चौहान और डीएसपी बिक्रमजीत बराड़ की निगरानी में इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह के नेतृत्व में एजीटीएफ की विशेष टीमों ने उसे दुसांझ रोड, मोगा के पास स्थित किराए के आवास में सफलतापूर्वक ट्रैक कर लिया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीमों ने संदिग्ध आवास पर छापा मारा, तो आरोपी मनु ने गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं, जिसके चलते पुलिस टीमों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने आगे बताया कि जवाबी गोलीबारी के दौरान आरोपी घायल हो गया। इसके उपरांत उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे इलाज के लिए बाबा फरीद मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

एडीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल समेत चार कारतूस बरामद किए हैं। एआईजी गुरमीत चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी मलकीत उर्फ मनु को अपने विदेशी हैंडलर लक्की पटियाला और गोपी लाहौरिया द्वारा ट्राइसिटी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि एफआईआर नंबर 52 दिनांक 12/3/2025 को थाना सिटी मोगा में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 109, 132, 221 और 111 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 (6) और 25 (7) के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD