Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेल केवल चैंपियन नहीं बनाते बल्कि शांति, प्रगति और कल्याण को भी बढ़ावा देते हैं : नायब सिंह सैनी

मधुबन पुलिस अकादमी में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीबॉल समूह 2024-25 के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने की शिरकत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मधुबन (करनाल) , 11 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 13:26 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल मात्र पदक जीतने का ही नहीं है बल्कि लोगों का दिल जीतने का माध्यम भी हैं। खेल केवल चैंपियन ही नहीं बनाते बल्कि यह शांति, प्रगति और कल्याण को भी बढ़ावा देते हैं। ये दुनिया को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों से अपील की कि वे खेल भावना को मैदान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में भी अपनायें। अनुशासन, समर्पण और टीम वर्क को कर्तव्य में समाहित करें।

मुख्यमंत्री आज जिला करनाल में मधुबन पुलिस अकादमी में 73वीं अखिल भारतीय पुलिस वालीबॉल समूह 2024-25 के समापन अवसर पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन है बल्कि पुलिस बल के अनुशासन, एकता और समर्पण का भी प्रतीक है। 

खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं बल्कि अनुशासन, टीम वर्क, धैर्य और आत्मबल को विकसित करने का महत्त्वपूर्ण माध्यम भी हैं। ये न केवल शारीरिक दक्षता को बढ़ाते हैं बल्कि अनुशासन भावना और मानसिक शक्ति को भी मजबूत करते हैं। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में खड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।

देश की सुरक्षा में दिन-रात लगे हुए हैं पुलिस कर्मचारी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खेल पुलिस बलों को कर्तव्यों का पालन करने में सहायक होते हैं। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 35 टीमों के 1088 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 791 पुरूष, 297 महिला और 65 तकनीकि अधिकारी भी शामिल हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारी देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा में दिन-रात लगे रहते हैं। 

प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था अथवा आपात स्थिति में जन सहयोग की बात हो, पुलिस अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहती है। पुलिस न केवल कर्तव्यों को निभा रही है बल्कि खेलों में भी अमिट छाप छोड़ रही है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को दक्षता व क्षमता का साबित करने का अवसर तो मिला ही है, साथ ही एक दूसरे की भावनाओं, मान्यताओं तथा रहन सहन की जानकारी भी मिली है। इससे राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है।

खेल और पुलिस बल का गहरा संबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और पुलिस बल का गहरा संबंध है। एक अच्छा सिपाही अच्छा खिलाड़ी भी होता है। खेल फिटनेस को भी बनाये रखते हैं। खिलाड़ियों के दम खम पर भारत आज ओलंपिक तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेलों में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। हरियाणा के खिलाडिय़ों को इनमें सर्वाधिक योगदान रहा है। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा के 11 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2024 में पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारत द्वारा जीते गये 6 में से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्राप्त किये। टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीते 7 में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किये। वर्ष 2022 के एशियाई खेलों में जीते गये 111 में से 28 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्राप्त किये। इतना ही नहीं 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी हरियाणा ने 20 पदक जीते। यह सरकार की दूरदर्शी खेल नीति का परिणाम है।

खिलाड़ियों के लिए बनाया हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिये हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नये पद बनाये गये हैं। अब तक 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाड़ियों के लिये श्रेणी एक से चार तक की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया है। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां पदक जीतने वालों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। अब तक 591 करोड़ के नकद पुरस्कार दिये जा चुके हैं। इतना ही नहीं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 218 खिलाड़ियों को मानदेय दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपए की छात्रवृति प्रदान की गई है। प्रदेश में 1489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रदेश में खेलों के लिये मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जिस भी खेल में हैं, उसे जमकर खेलें और,खुद भी जीतें और टीम को भी जितायें। हारने पर भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। पीएम ने भी एक बार कहा था-खेल ऐसा क्षेत्र हैं जहां कोई हारता नहीं है बल्कि सीखता है। विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में पुलिस कर्मचारियों की भूमिका और बढ़ जाती है।

19वीं बार हरियाणा को मिला अखिल भारतीय पुलिस खेलों की मेजबानी का जिम्मा

पुलिस महानिदेश श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस को 19वीं बार अखिल भारतीय पुलिस खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के भत्तों में तीन गुणा वृद्धि की है। वर्दी भत्ता ढाई गुणा बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं मोबाइल भत्ता भी शुरू किया गया है। यात्रा भत्ता 10 दिन से बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है। राशन भत्ता भी बढ़ाया गया है। 

शहीदों के आश्रितों की दी जाने वाली अनुग्रह राशि को तीन गुणा कर दिया है। प्रदेश में 22 पुलिस पब्लिक स्कूल खोले गये हैं। पुलिस लाइनों में 16 ई-लाइब्रेरी खोली जा चुकी है। हर जिला में जिम बनाये गये हैं। इस मौके पर आईबी के संयुक्त निदेशक आईपीएस विधु शेखर ने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, रोहतक रेंज आईजी केके राव, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shatrujeet Kapur , Haryana Police , Haryana , DGP Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD