Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

'युद्ध नशों विरुद्ध': बरनाला में गिराया गया अवैध ढांचा

बड़ी संख्या में पुलिस रही तैनात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 10 Mar 2025

Last updated on: Mar 10, 2025, 19:04 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत शुरू किए गए नशा विरोधी मुहिम 'युद्ध नशों विरुद्ध' के अंतर्गत नगर सुधार ट्रस्ट बरनाला ने बरनाला पुलिस के सहयोग से आज बस स्टैंड के पीछे स्थित एक अवैध रूप से निर्मित ढांचे को गिराया। यह मकान एक माँ-बेटी द्वारा अवैध रूप से बनाया गया था, जिनकी पहचान काली कौर और उसकी बेटी सरबो के रूप में हुई है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

बरनाला के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार काली कौर के खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 7 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं, जबकि उसकी बेटी सरबो के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 6 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं।उन्होंने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट, बरनाला द्वारा इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस सहायता मांगी गई थी।

एसएसपी बरनाला ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि बरनाला पुलिस 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ भी चलाई जा रही हैं।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD