Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

डॉ. मनसुख मंडाविया ने ईएसआईसी फरीदाबाद में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन किया

निवारक स्वास्थ्य सेवा पर जोर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदाबाद , 06 Mar 2025

Last updated on: Mar 06, 2025, 17:20 IST

केन्द्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज हरियाणा के फरीदाबाद में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद के सहयोग से आरोग्य भारती के "स्वास्थ्य की चुनौतियों और भारतीय जीवन शैली’" विषय पर एक सेमिनार में शामिल हुए।

डॉ. मंडाविया ने स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत के निर्माण में निवारक और संवर्धक स्वास्थ्य सेवा के महत्व पर बल दिया। चरक, सुश्रुत और भगवान धन्वंतरि जैसे प्राचीन भारतीय चिकित्सा अग्रदूतों के ज्ञान का हवाला देते हुए उन्होंने भारत की समृद्ध स्वास्थ्य सेवा विरासत के बारे में बताया। 

उन्होंने निवारक स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख घटकों के रूप में ध्यान, योग और उपवास के महत्व पर बल  दिया और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए देश भर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने में आरोग्य भारती के प्रयासों की सराहना की।

अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन

इस दौरान डॉ. मंडाविया ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल फरीदाबाद में तीन अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण किया:

डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएँ - उन्नत इमेजिंग के लिए डिज़ाइन की गई एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन, डिजिटल डिटेक्टर-आधारित मैमोग्राफी मशीन, यह स्तन कैंसर का शुरुआत में ही पता लगाने और मूल्यांकन के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।

1000 mA डिजिटल रेडियोग्राफी फ्लोरोस्कोपी प्रणाली - उच्च गुणवत्ता वाली एक्स-रे रेडियोग्राफी और फ्लोरोस्कोपिक-निर्देशित हस्तक्षेप के लिए एक आधुनिक नैदानिक प्रणाली, जो बीमित श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए नैदानिक क्षमताओं को बढ़ाती है।

नेक्स्ट-जेनेरेशन सीक्वेंसिंग एप्लीकेशन - एक अत्याधुनिक तकनीक जो ऑन्कोलॉजी अनुसंधान,आरएनए अनुक्रमण और रोगज़नक़ पहचान में सहायता करेगी, जिससे सटीक चिकित्सा का मार्ग प्रशस्त होगा।

इन सुविधाओं के जुड़ने से बीमित श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए निदान और उपचार सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे ईएसआईसी नेटवर्क के भीतर विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित होगी।

भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का अनावरण

भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में, डॉ. मंडाविया ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

स्वास्थ्य सेवा और उद्योग जगत के नेताओं की भागीदारी

सेमिनार में डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, मेडिकल छात्रों, औद्योगिक श्रमिकों और औद्योगिक संघों तथा आरोग्य भारती के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जो निवारक स्वास्थ्य सेवा और समग्र कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD