Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युद्ध नशों के विरुद्ध : मंडी गोबिंदगढ़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा

प्रदेश सरकार नशे के सौदागरों को पंजाब में नहीं रहने देगी – विधायक गैरी बड़िंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब) , 05 Mar 2025

Last updated on: Mar 06, 2025, 13:31 IST

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशामुक्त करने के लिए चलाई गई 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी है। इसी अभियान के तहत आज फतेहगढ़ साहिब के जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में मंडी गोबिंदगढ़ की मास्टर कॉलोनी में एक नशा तस्कर का घर गिराया गया। 

यह मकान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मास्टर कॉलोनी के इस परिवार पर 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

उन्होंने नशे के सौदागरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे नशा बेचने का काम तुरंत छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 6 अन्य घरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर हलका अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि नशे के सौदागरों ने राज्य की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब में एक भी नशे का सौदागर नहीं रहने दिया जाएगा। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के कारोबारियों की शिकायत करने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू किया गया 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान निरंतर जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अजय लिबड़ा ने कहा कि नशों के खिलाफ यह युद्ध समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए वे यह धंधा छोड़ दें, नहीं तो उनके घरों पर भी पीला पंजा चलेगा।

मार्केट कमेटी चनार्थल कलां के चेयरमैन रशपिंदर सिंह राजा ने भी 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की स्थानीय निवासियों ने भरपूर सराहना की और पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

इस मौके पर एसपी (जांच) राकेश यादव, डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह, थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ इंस्पेक्टर अर्शदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD