Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर

 

सीजीसी लांडरां ने प्रभावी शिक्षण के लिए उन्नत आईसीटी उपकरणों पर कार्यशाला आयोजित की

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Internal Quality Assurance Cell, IQAC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 03 Mar 2025

Last updated on: Mar 03, 2025, 00:00 IST

सीजीसी लांडरां के इंटरनल क्वालिटी अशुरन्स सेल (आईक्यूएसी) द्वारा "एडवांस्ड आईसीटी टूल्स फिर इफेक्टिव टीचिंग एंड लर्निंग" विषय पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 180 फैकल्टी मेंबर्स सदस्यों ने भाग लिया। 

इस वर्कशॉप का उद्देश्य ट्रेडिशनल टीचिंग मेथड्स और आजकी आधुनिक डिजिटल लर्निंग के बीच के गैप को ख़त्म करना था। शिक्षकों को एआई-पोवरड टूल्स और इनोवेटिव पेडगोजिकल स्ट्रैटेजेज़ से लैस कर छात्र सहभागिता और अधिगम परिणामों को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशिक्षित किया गया। 

इस वर्कशॉप के उद्घाटन समारोह में डॉ. पी.एन. हृषीकेशा, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, डॉ. हरसिमरन कौर, डीन, आईक्यूएसी, सीजीसी लांडरां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के एक्सपर्ट्स ने भाग लिया, जिनमें श्री तनवीर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, आईआईटी बॉम्बे स्पोकन ट्यूटोरियल्स, शामिल थे, जिन्होंने ‘टूल्स फॉर इफेक्टिव टीचिंग एंड लर्निंग’ विषय पर सेशन प्रस्तुत किया। 

उनके सेशन में कैनवा, मिक्सो, लूका, चैटजीपीटी, जेमिनी, एडोब फायरफ्लाई, मर्लिन, नेमलिक्स और गामा एआई जैसे एआई और डिजिटल टूल्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में इन उपकरणों के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी गई। 

श्री अमित कुमार मेहता,मेंटर, प्रेरणा प्रोग्राम, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, ने ‘टीचिंग लर्निंग प्रैक्टिसेज, 21वीं सदी की शिक्षण पद्धति, विश्व आर्थिक मंच की कौशल आवश्यकताएं एवं आईपीआर और क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंसिंग’ पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का संचालन किया।

उनके व्याख्यान ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के लीगल आस्पेक्ट्स पर जोर दिया, जिससे ऑनलाइन रिसोर्सेज के नैतिक और प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित किया जा सके। प्रतिभागियों ने हैंड्स ऑन एक्सरसाइजेज में ज़ोर शोर भाग लिया, जहां उन्होंने इंटरैक्टिव ई-कंटेंट विकसित करने और अपने शिक्षण तरीकों को बेहतर बनाने के लिए उन्नत आईसीटी टूल्स का उपयोग करना सीखा। 

इस कार्यक्रम ने शिक्षकों के लिए एक टेक्नोलॉजी ड्रिवेन, कलबोरेटिव और इंटरैक्टिव एनवायरनमेंट  को प्रोत्साहित किया। इस वर्कशॉप के प्रमुख परिणामों में फैकल्टी मेंबर्स की डिजिटल दक्षता में वृद्धि शामिल रही। प्रतिभागियों ने एआई टूल्स के साथ प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त किया, 21वीं सदी की शिक्षण पद्धतियों की गहन समझ विकसित की और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) एवं क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंसिंग के बारे में ज्ञान प्राप्त किया, जिससे सामग्री निर्माण में कानूनी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। 

इन उन्नत उपकरणों से शिक्षकों को सुसज्जित कर, इस कार्यक्रम ने ग्लोबल एजुकेशन स्टैंडर्ड्स के अनुरूप नवाचार-आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह वर्कशॉप शैक्षणिक उत्कृष्टता और शिक्षा में तकनीकी प्रगति के प्रति सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Internal Quality Assurance Cell , IQAC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD