Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने सरहद पार से तस्करी में शामिल गैंगस्टर हरदीप दीपा को किया गिरफ्तार

तीन आधुनिक हथियार बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 02 Mar 2025

Last updated on: Mar 02, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने नशा तस्कर और गैंगस्टर हरदीप सिंह उर्फ दीपा (निवासी गांव घल खुर्द, फिरोजपुर) को गिरफ्तार कर सीमा पार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने तीन आधुनिक हथियार, जिनमें 9 एम एम ग्लॉक पिस्टल, . 30एम एम बेरेटा पिस्टल और एक पंप-एक्शन गन शामिल हैं, बरामद किए हैं।

इसके साथ ही तीन मैगजीन, 141 कारतूस और 45 ग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है। इसके अलावा, गैंगस्टर की मारुति स्विफ्ट कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से किसी अज्ञात विदेशी संस्था द्वारा भेजे गए थे, जिसका उद्देश्य पंजाब में आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना था। 

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने इन हथियारों को आतंकवादी और आपराधिक गिरोहों के प्रमुख संचालकों तक पहुंचाने की योजना बनाई थी। इस विदेशी संस्था की पहचान और इसके व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की जांच की जा रही है और इस मॉड्यूल में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के साथ-साथ तस्करी किए गए हथियारों के मूल स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

ओर जानकारी देते हुए एआईजी सीआई फिरोजपुर लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गैंगस्टर हरदीप दीपा के नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल होने तथा हाल ही में आपराधिक तत्वों को हथियारों की खेप पहुंचाने की योजना बनाने की पुख्ता सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कोटकपूरा के पास पंज गराईं मोड़ पर नाका लगाया और एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का संकेत दिया। 

लेकिन आरोपी ने कार रोकने की बजाय भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और गांव पंज गराईं इलाके में उसे तब गिरफ्तार कर लिया जब उसकी कार अचानक एक संकरी सड़क की ओर मुड़ने के बाद पलट गई। एआईजी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ मोगा, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों के तहत चार मामले दर्ज हैं। 

आरोपी को अप्रैल 2024 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन जेल से बाहर आते ही उसने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं। इस संबंध में एफआईआर नंबर 05, दिनांक 01-03-2025 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 25 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD