Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का में नशा विरोधी अभियान तेज किया

बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka, IG Baljot Singh Rathore, IPS, GRP Patiala, SSP Varinder Singh Brar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई जंग के तहत डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर फाजिल्का जिले के 13 थानों की पुलिस ने नशे के काले कारोबार की कमर तोड़ने के लिए आज संदिग्ध स्थानों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया। इसकी निगरानी के लिए आईजी जीआरपी पटियाला श्री बलजोत सिंह राठौर आईपीएस विशेष रूप से फाजिल्का जिले में पहुंचे। 

जिले के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में जिले के 2 एसपी, 4 डीएसपी और 13 थाना प्रमुखों ने भारी पुलिस बल के साथ जिले में दर्जनों स्थानों पर संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी ली। इस बीच, आईजी श्री बलजोत सिंह राठौड़ और एसएसपी श्री वरिंदर सिंह बराड़ ने मौके का दौरा किया और फाजिल्का व जलालाबाद क्षेत्र में चल रहे अभियान की समीक्षा की।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी श्री बलजोत सिंह राठौर आईपीएस ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू की है और पंजाब पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि नशा तस्करी को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और पुलिस किसी भी शरारती तत्व को नहीं बख्शेगी। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस द्वारा नशे की बुराई को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में कोई भी नशा तस्कर न रहे।

बॉक्स के लिए प्रस्तावित

नशे की लत से पीड़ित लोगों को इलाज करवाना चाहिए।

इस अवसर पर बोलते हुए आईजी श्री बलजोत सिंह राठौर ने कहा कि यदि कोई भी युवा नशे की लत से ग्रसित है तो उसे नशा मुक्ति केन्द्रों में पहुंचकर अपना इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है तथा ऐसे लोगों की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है। 

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं से भी नशे की आपूर्ति न हो, इसलिए यदि कोई नशे का आदी है तो वह जल्द से जल्द नशा मुक्ति केन्द्रों पर पहुंचे और अपनी लत का इलाज करवाए।

बॉक्स के लिए प्रस्तावित

एसएसपी ने लोगों को इस अभियान में शामिल होने का किया आह्वान

इस अवसर पर एसएसपी श्री वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि नशे के खिलाफ इस जंग में जनभागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी क्षेत्र में मादक पदार्थ बेच रहा है तो लोगों को निसंकोच पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों से खुलकर बात करें तथा उनके चरित्र निर्माण के लिए उन्हें निरंतर अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करें ताकि हमारे बच्चों को नशे के दलदल में जाने से रोका जा सके।

बॉक्स के लिए प्रस्तावित

ये भी उपस्थित थे।

नशे के खिलाफ इस अभियान के दौरान फाजिल्का के एसएसपी श्री वरिंदर सिंह बराड़, एसपी श्री प्रदीप सिंह संधू और एसपी श्री करणवीर सिंह, डीएसपी श्री जतिंदर सिंह, तरसेम मसीह, सखविंदर सिंह और तजिंदर पाल सिंह ने इन टीमों का नेतृत्व किया।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka , IG Baljot Singh Rathore , IPS , GRP Patiala , SSP Varinder Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD