Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरजीत सिंह औजला ने ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद होने के बाद किसानों के लिए मुआवजे की मांग की

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर के अजनाला और राजासांसी इलाके में कल देर शाम हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश से बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजे की मांग की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस इलाके की गिरदावरी करवाई जाए ताकि किसानों के नुक्सान की भरपाई हो सके।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि किसान अपने बच्चों की तरह फसल को पालता है और फिर उसकी जिंदगी भर की कमाई उसी फसल पर टिकी होती है। इस समय गेहूं , सरसों और अन्य फसल पक रही थी लेकिन बीते दिन हुई ओलावृष्टि से सारी फसल बर्बाद हो गई।

जिससे किसानों की उम्मीद टूट गई है। उन्होंने कहा कि पहले से किसान केंद्र सरकार के समक्ष एमएसपी गारंटी कानून की मांग लेकर धरने पर बैठे हैं और उसके बाद ऐसा नुक्सान झेलना उनके लिए बेहद कष्टदाई है। इसीलिए सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द अजनाला ओर राजासांसी इलाके की गिरदावरी करवाई जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि इन इलाकों में बहुत से बाग भी हैं जिनके फल भी इस ओलावृष्टि से खराब हो गए हैं और बाग के मालिकों को नुकसान हुआ हुआ। किसान उनका भी सर्वे करवाए ओर उन्हें भी मुआवजे में शामिल करे। सांसद औजला ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इस मामले में फैसला लेना चाहिए और प्रशासन को निर्देश देने चाहिए ताकि परेशान किसानों को एक उम्मीद की किरण दिखाई दे।

 

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD