Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अर्पित शुक्ला ने मोहाली में युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान का नेतृत्व किया

कहा, पंजाब में 25 जिलों और 3 कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले करीब 228 हॉट-स्पॉट इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Anti Drug Mission
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 01 Mar 2025

Last updated on: Mar 01, 2025, 00:00 IST

पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार की 'वॉर अगेंस्ट ड्रग्स' के तहत नशे को जड़ से खत्म करने की रणनीति के तहत आज मोहाली में स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला के नेतृत्व में बलौंगी इलाके में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आज पूरे पंजाब में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सी ए एस ओ) के तहत 25 जिलों और  3 कमिश्नरेट के अंतर्गत 228 हॉट-स्पॉट इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया।  

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस अभियान के तहत फील्ड में अलग-अलग स्थानों पर नेतृत्व और निगरानी के लिए भेजा गया है।  उन्होंने कहा कि मोहाली में ऑपरेशन कासो में लगभग 280 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें एक एसपी, 9 डीएसपी, तीन ट्रैफिक प्रभारी और 254 अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल थे।  

उन्होंने बताया कि इस दौरान 12 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जबकि एक व्यक्ति के खिलाफ मादक पदार्थ रखने का मामला दर्ज किया गया।  इस सर्च ऑपरेशन में रोपड़ रेंज के डी आइ जी हरचरण सिंह भुल्लर और एस एस पी साहिबजादा अजीत सिंह नगर दीपक पारीक के साथ वह खुद भी शामिल हुए।

श्री शुक्ला के अनुसार पंजाब सरकार के निर्देश पर पंजाब के नशा प्रभावित युवाओं के पुनर्वास के प्रयास करने के साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल पंजाब में जिन ड्रग तस्करों से व्यावसायिक मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई, उनकी करीब 600 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

सीमा पार से नशीले पदार्थों की खेप पर नियंत्रण को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में स्पेशल डी जी पी अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य के 7 जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हैं, जिनकी 554 किमी लंबी सीमा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने ड्रोन या अन्य माध्यमों से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ पूर्ण समन्वय बनाए रखा है। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सिविल डिफेंस लाइन को भी मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विलेज डिफेंस कमेटियों की भूमिका काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने रोकथाम और निगरानी के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 40 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह मुहिम तब तक लगातार जारी रहेगी जब तक पंजाब से नशा खत्म नहीं हो जाता। इस मौके पर एस पी (सिटी) हरवीर सिंह अटवाल, डी एस पी खरड़ करण सिंह संधू और डीएसपी मोहित अग्रवाल भी मौजूद थे।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Anti Drug Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD