Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बटाला पुलिस ने जैंतीपुर और रायमल में हुए धमाकों में शामिल मुख्य आरोपी को मार गिराया; पिस्तौल बरामद

बटाला पुलिस द्वारा धमाकों में शामिल दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित बीकेआई का भंडाफोड़

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 27 Feb 2025

Last updated on: Feb 27, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के जैंतीपुर और बटाला के रायमल में हुए बम धमाकों के मामले में शामिल मुख्य आरोपी मोहित को गुरुवार देर शाम बटाला में हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी गोलीबारी में मार गिराया।

यह कार्रवाई पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और अमेरिका-आधारित आतंकवादी हैप्पी पासिया द्वारा संचालित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। इन आतंकियों की पहचान बटाला के बुड्ढे की खुई के मोहित और बटाला के बसरपुरा के विशाल के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही इस मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ और जैंतीपुर व रायमल धमाकों के मामलों को सुलझा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को रायमल में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल के घर पर विस्फोट हुआ था, जबकि 15 जनवरी  को अमृतसर के पप्पू जैंतीपुरिया के घर एक और धमाका हुआ था। गौरतलब है कि अमेरिका-आधारित आतंकवादी हैप्पी पासिया  ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इन दोनों धमाकों की जिम्मेदारी ली थी।

डीआईजी (बार्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आरोपी मोहित ने एक सुनसान स्थान पर छिपाए गए हथियारों और गोला-बारूद के बारे में खुलासा किया था। जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तो मौके पर पहुंचते ही मोहित ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल, बटाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीमों ने .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है, जिसका उपयोग मोहित ने पुलिस पर गोली चलाने के लिए किया था। डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है।

एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने कहा कि पुलिस टीमों ने धमाकों के मामलों में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बरामदगियां हो सकती हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD