Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा संज्ञेय अपराधों में तुरन्त कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागों को जारी किए गए दिशा-निर्देश

चिन्हित अपराध मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहों की सुनवाई को बढ़ावा

Haryana Admin, Dr. Sumita Misra, Haryana, Haryana Goverment
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Feb 2025

Last updated on: Feb 25, 2025, 00:00 IST

हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में जांच पूरी कर चालान कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए। वह आज सिविल सचिवालय में चिन्हित अपराध मामलों की 24वीं राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। इस बैठक मे अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 की अवधि के मामलों की समीक्षा की गई। पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, दुष्कर्म के प्रयास, SC/ST एक्ट और अन्य अपराध चिन्हित अपराधों की श्रेणी में आते हैं।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सभी जांच अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में जांच पूरी कर चालान कोर्ट में प्रस्तुत करें। न्यायवैदिक विज्ञान प्रयोगशाला, हरियाणा के अधिकारियों को वांछित केसों में रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा, निदेशक अभियोजन विभाग को आदेश दिया गया कि वे जिला-न्यायवादियों के माध्यम से चिन्हित अपराधों के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु न्यायालय से अनुरोध करें ताकि इनका निपटारा शीघ्र किया जा सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिला-न्यायवादी सरकार की ओर से केसों की प्रभावी पैरवी करें ताकि दोषसिद्धि दर में वृद्धि हो और योजना के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संज्ञेय अपराधों में तुरंत कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों की जांच पूरी करने और आवश्यक दस्तावेज समय पर संकलित करने को कहा गया। 

निदेशक अभियोजन विभाग को आदेश दिया गया कि जिला-न्यायवादियों के माध्यम से त्वरित सुनवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित हो सके। गवाहों की सुरक्षा व उपस्थिति को सुनिश्चित करने और सुनवाई प्रक्रिया को तेज करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपयोग को और अधिक  प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पिछली मीटिंग में लिए गए निर्णयों की समीक्षा उपरांत कार्यसूची पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने अवगत कराया कि योजना के शुरू होने से अब तक कुल 2,279 मामले चिन्हित अपराधों की सूची में शामिल किए गए हैं, जिनमें से 500 मामलों का न्यायालय द्वारा निपटारा किया जा चुका है। इनमें से 289 मामलों में सजा सुनाई गई, जिससे दोषसिद्धि दर 60.46 प्रतिशत रही। 

इसके अतिरिक्त, 1 अक्टूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में 209 नए मामलों को चिन्हित अपराध की सूची में शामिल करने की सिफारिश की गई, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई।इस बैठक में विधि-परामर्शी, पुलिस, अभियोजन, अपराध, कानून एवं व्यवस्था, गुप्तचर विभाग के उच्चाधिकारी तथा गृह विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Haryana Admin , Dr. Sumita Misra , Haryana , Haryana Goverment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD